पुलिसकर्मियों से मारपीट में दो और आरोपी गिरफ्तार:बक्सर में हथियार, कारतूस बरामद; अन्य की तलाश में छापेमारी

    बक्सर पुलिस ने ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों से मारपीट के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर शराब तस्करी और पुलिस पर हमला करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसपी शुभम आर्य ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय रवि कुमार (पिता- राजन साह) और रानीसागर निवासी 22 वर्षीय पप्पू कुमार (पिता- सुरेंद्र तुरहा) के रूप में हुई है। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ पोलस्त कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्रह्मपुर पश्चिम टोला से रहथुआ जाने वाली सड़क के पास छापेमारी कर दोनों को पकड़ा। जींस की जेब से दो जिंदा कारतूस मिले तलाशी के दौरान रवि कुमार की कमर से एक लोहे का देशी कट्टा और उसकी जींस की जेब से दो जिंदा कारतूस मिले। वहीं, पप्पू कुमार के पास से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शराब तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से मारपीट की घटना में भी शामिल होने की बात मानी है। शराब पकड़वाने की कार्रवाई से नाराज थे बदमाश यह घटना 2 मार्च 2026 की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जवही दीयर पिकेट पोस्ट के पास हुई थी। हवलदार रामप्यारे पासवान और सिपाही रौशन कुमार गश्त के दौरान किराना दुकान से लौट रहे थे। तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार करीब आठ-नौ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाश हाल ही में हुई शराब पकड़वाने की कार्रवाई से नाराज थे। आरोप है कि बदमाशों ने दोनों पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। इस हमले में सिपाही रौशन कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि हवलदार रामप्यारे पासवान भी घायल हो गए थे। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आवेदन पर ब्रह्मपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी घटना के बाद 3 मार्च को हवलदार रामप्यारे पासवान के आवेदन पर ब्रह्मपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी गोपाल कुंवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं अब इस मामले में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। एसपी शुभम आर्य ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। बक्सर पुलिस ने ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों से मारपीट के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर शराब तस्करी और पुलिस पर हमला करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसपी शुभम आर्य ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय रवि कुमार (पिता- राजन साह) और रानीसागर निवासी 22 वर्षीय पप्पू कुमार (पिता- सुरेंद्र तुरहा) के रूप में हुई है। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ पोलस्त कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्रह्मपुर पश्चिम टोला से रहथुआ जाने वाली सड़क के पास छापेमारी कर दोनों को पकड़ा। जींस की जेब से दो जिंदा कारतूस मिले तलाशी के दौरान रवि कुमार की कमर से एक लोहे का देशी कट्टा और उसकी जींस की जेब से दो जिंदा कारतूस मिले। वहीं, पप्पू कुमार के पास से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शराब तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से मारपीट की घटना में भी शामिल होने की बात मानी है। शराब पकड़वाने की कार्रवाई से नाराज थे बदमाश यह घटना 2 मार्च 2026 की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जवही दीयर पिकेट पोस्ट के पास हुई थी। हवलदार रामप्यारे पासवान और सिपाही रौशन कुमार गश्त के दौरान किराना दुकान से लौट रहे थे। तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार करीब आठ-नौ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाश हाल ही में हुई शराब पकड़वाने की कार्रवाई से नाराज थे। आरोप है कि बदमाशों ने दोनों पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। इस हमले में सिपाही रौशन कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि हवलदार रामप्यारे पासवान भी घायल हो गए थे। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आवेदन पर ब्रह्मपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी घटना के बाद 3 मार्च को हवलदार रामप्यारे पासवान के आवेदन पर ब्रह्मपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी गोपाल कुंवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं अब इस मामले में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। एसपी शुभम आर्य ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *