दो-माह की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया:सोनभद्र में सड़क हादसे में पिता की हुई मौत; स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को दी सूचना

दो-माह की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया:सोनभद्र में सड़क हादसे में पिता की हुई मौत; स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को दी सूचना

सोनभद्र में बीजपुर थाना क्षेत्र के मैनहवा-रजमिलान लिंक मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नधीरा निवासी दीपू (25) पुत्र राजनारायण के रूप में हुई है। अब पढ़िए पूरी घटना… जानकारी के अनुसार, दीपू अपनी बहन और जीजा को बाइक से उनके घर रजमिलान छोड़ने गया था। उन्हें छोड़ने के बाद वह लगभग सात किलोमीटर दूर स्थित अपने ससुराल महुआदोहर लौट रहा था। गड्ढे में बाइक गिरने से हुआ हादसा इसी दौरान मैनहवा के पास एक मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया गया। वहां डॉ. पल्लवी सिन्हा ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने घटना की सूचना मेमो के माध्यम से पुलिस को दे दी है। घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि दीपू की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी और उसकी दो माह की एक बच्ची भी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *