बिजनौर में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार:लूट और चोरी की वारदात को दिया था अंजाम, एक को गोली लगी

बिजनौर में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार:लूट और चोरी की वारदात को दिया था अंजाम, एक को गोली लगी

बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने लूट और चोरी की कई वारदातों का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया, जिसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटे गए 19,000 रुपये, चोरी की गई एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। दरअसल, अफजलगढ़ थाना पुलिस हरपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति आता दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा, लेकिन उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पेट्रोल के सेल्समैन से 25,000 लूटे पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निखिल बताया। उसने खुलासा किया कि उसने अपने साथी शरद कुमार गौतम, निवासी आलमपुर गावंडी, के साथ मिलकर 28 फरवरी की रात को अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 25,000 रुपए लूटे थे। निखिल ने यह भी बताया कि 27 फरवरी की सुबह सुआवाला रोड, अफजलगढ़ क्षेत्र में स्टोन क्रेशर के पास से एक व्यक्ति का मोबाइल भी चोरी किया गया था। इन दोनों घटनाओं के संबंध में पुलिस ने मामले दर्ज किए थे। निखिल की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी शरद गौतम को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शरद से बरामदगी के लिए ले जाते समय उसने आम के बैग में छुपाए गए तमंचे को निकालकर पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी शरद के बाएं पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों निखिल और शरद को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लूटे गए 19,000 रुपये, चोरी की गई बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कवायद में जुट गई है। अफजलगढ़ सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *