बांदा में केन नदी में दो नाबालिग डूबीं:भैंस चराते समय पैर फिसला, दोनों की मौत

बांदा में केन नदी में दो नाबालिग डूबीं:भैंस चराते समय पैर फिसला, दोनों की मौत

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में केन नदी में डूबने से दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई। यह घटना पैलानी तहसील के खरेई गांव में हुई। दोनों लड़कियां भैंस चराने नदी किनारे गई थीं, तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गईं। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय श्वेता पुत्री चुन्नू निषाद और 12 वर्षीय रंची पुत्री बच्चू निषाद के रूप में हुई है। घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है। आसपास मौजूद चरवाहों और अन्य लोगों के पहुंचने से पहले ही दोनों की डूबने से मौत हो चुकी थी। श्वेता के पिता चुन्नू निषाद और रंची के पिता बच्चू निषाद ने बताया कि दोनों लड़कियां गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ती थीं और आपस में अच्छी सहेलियां थीं। श्वेता अपनी चार बहनों में सबसे छोटी थी, जबकि रंची अपनी दो बहनों में सबसे छोटी थी। इस दुखद घटना से दोनों परिवारों में गहरा शोक है। श्वेता के पिता चुन्नू निषाद और रंची की मां अनुसूया सहित परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *