सुपौल में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को शराब के साथ पकड़ा गया। मेडिकल जांच के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पूरे बिहार में नशा के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में सुपौल में भी शराब के खिलाफ कई स्थानों पर अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत इन दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।उत्पाद विभाग की पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रामलाल शर्मा और शिवनंदन सादा के रूप में हुई है। रामलाल शर्मा बलवा थाना क्षेत्र के नासपटी गांव का निवासी है, जबकि शिवनंदन सादा त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मलहनवा गांव का रहने वाला है। उत्पाद विभाग ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। सुपौल में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को शराब के साथ पकड़ा गया। मेडिकल जांच के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पूरे बिहार में नशा के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में सुपौल में भी शराब के खिलाफ कई स्थानों पर अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत इन दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।उत्पाद विभाग की पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रामलाल शर्मा और शिवनंदन सादा के रूप में हुई है। रामलाल शर्मा बलवा थाना क्षेत्र के नासपटी गांव का निवासी है, जबकि शिवनंदन सादा त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मलहनवा गांव का रहने वाला है। उत्पाद विभाग ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।


