पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सिमरा हाईवे पर हुई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। बाइक की टक्कर से 2 की मौत, एक घायल जानकारी के अनुसार, सिमरा के पास मजदूरी कर घर लौट रहे पिंटू दास को तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिंटू दास उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। इसी क्रम में बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे कुर्जी निवासी राहुल कुमार और सड़क पार कर रहे मजदूर पिंटू दास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बुलेट पर सवार कंकड़बाग निवासी अविनाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटना-डोभी हाईवे बंज किया, टायर जलाकर किया प्रदर्शन घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पटना-डोभी हाईवे मार्ग को टायर जलाकर बंद कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि इस मार्ग पर गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सूचना मिलते ही परसा बाजार थाना प्रभारी मेनका रानी दलबल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर मार्ग को साफ कराया और यातायात बहाल किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सिमरा हाईवे पर हुई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। बाइक की टक्कर से 2 की मौत, एक घायल जानकारी के अनुसार, सिमरा के पास मजदूरी कर घर लौट रहे पिंटू दास को तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिंटू दास उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। इसी क्रम में बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे कुर्जी निवासी राहुल कुमार और सड़क पार कर रहे मजदूर पिंटू दास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बुलेट पर सवार कंकड़बाग निवासी अविनाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटना-डोभी हाईवे बंज किया, टायर जलाकर किया प्रदर्शन घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पटना-डोभी हाईवे मार्ग को टायर जलाकर बंद कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि इस मार्ग पर गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सूचना मिलते ही परसा बाजार थाना प्रभारी मेनका रानी दलबल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर मार्ग को साफ कराया और यातायात बहाल किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


