पलामू में दो बाइक की टक्कर, दो की मौत:हादसे में एक युवक और बच्ची घायल, नानी के घर से लौट रहा था युवक

पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के कारीहार गांव में शनिवार दोपहर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान पड़वा निवासी ओमप्रकाश राम (पिता जोधन राम) और मनातू चक निवासी रामशरण दास के रूप में हुई है। घायलों में रामशरण दास की पोती अनु कुमारी और पांकी के रनेभरी निवासी गुड्डू राम का पुत्र विकास कुमार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर ओमप्रकाश राम, रामशरण दास और अनु कुमारी सवार थे। दूसरी बाइक पर विकास कुमार था, जो अपनी नानी के घर कारीहार आया था और वापस घर लौट रहा था। कारीहार गांव में पहुंचते ही दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे चारों सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एमएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ओमप्रकाश राम और रामशरण दास को मृत घोषित कर दिया। अनु कुमारी और विकास कुमार का इलाज जारी है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के कारीहार गांव में शनिवार दोपहर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान पड़वा निवासी ओमप्रकाश राम (पिता जोधन राम) और मनातू चक निवासी रामशरण दास के रूप में हुई है। घायलों में रामशरण दास की पोती अनु कुमारी और पांकी के रनेभरी निवासी गुड्डू राम का पुत्र विकास कुमार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर ओमप्रकाश राम, रामशरण दास और अनु कुमारी सवार थे। दूसरी बाइक पर विकास कुमार था, जो अपनी नानी के घर कारीहार आया था और वापस घर लौट रहा था। कारीहार गांव में पहुंचते ही दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे चारों सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एमएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ओमप्रकाश राम और रामशरण दास को मृत घोषित कर दिया। अनु कुमारी और विकास कुमार का इलाज जारी है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *