दो दिन में चार अलग-अलग हादसों में दो की मौत, 6 लोग हुए घायल

दो दिन में चार अलग-अलग हादसों में दो की मौत, 6 लोग हुए घायल

शिवपुरी. जिले के अलग-अलग स्थानों पर दो दिन में हुईं 4 सडक़ दुर्घटनाओं में जहां बाइक सवार दो लोगों की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हुए हंै। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पहली घटना कोलारस में होली वाले दिन 4 मार्च को दोपहर में श्रीनाथ होटल के पास हाइवे पर हुई। यहां बाइक सवार दो युवक ग्यारसी (33)पुत्र सुल्तान केवट व रामकृष्ण (21)पुत्र सुरेश केवट निवासी टीमर मोहल्ला को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों युवकों की ट्रक के नीचे आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक होली के मौके पर अपने किसी परिचित से मिलने के लिए बाइक पर सवार होकर पूरनखेड़ी गांव जा रहे थे। इसी दौरान क्रॉङ्क्षसग के आगे सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक की जोरदार टक्कर मार दी । घटना की सूचना मिलने के बाद कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतकों के घरों में होली के त्योहार को लेकर जो खुशियां थीं, वह मातम में बदल गईं और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

इन तीन हादसों में हुए 6 लोग घायल

  1. होली वाले दिन शाम को करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार कार शहर के फिजिकल थाना अंतर्गत भूत पुलिया के पास अनियंत्रित होकर ङ्क्षसधिया ट्रस्ट की छत्री में जाकर घुस गई। घटना में कार सवार दो लोग मामूली घायल हुए हंै। साथ ही ट्रस्ट की बाउंन्ड्रीवॉल भी टूट गई है। बताया जा रहा है कि तेज टक्कर के बाद कार के एयर बैग खुलने से दोनों युवकों की जान बच गई। कार ग्वालियर बायपास की तरफ से आ रही थी और मोड पर कार चालक का संतुलन बिगडऩे से यह हादसा हुआ है। घटना के बाद स्थिति यह बनी कि कार के अगले दोनों पहिए हवा में लटक गए और फिर मौके से निकल रहे लोगों ने कार सवारों का बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
  2. दूसरी घटना कोतवाली अंतर्गत ग्राम ङ्क्षसहनिवास के पास बुधवार को हुई। इसमें एक कार चालक रोड किनारे एक पेड़ से जा टकराया और गंभीर घायल हो गया। युवक के चेहरे पर चोट आई है। इस हादसे में भी कार के एयर बैग खुलने से युवक की जान बच गई। बाद में स्थानीय लोगों ने कार सवार युवक को इलाज लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि सामने से एक बाइक सवार को बचाने के फेर में यह हादसा हुआ है।
  3. तीसरा सडक़ हादसा गुरुवार को शहर के कोतवाली अंतर्गत आशीर्वाद हॉस्पिटल के पास हुआ। यहांनशे में धुत्त तीन युवक एक बाइक से टकरा गए। घटना में चोटें तो तीनों युवकों को आई हैं, लेकिन एक की हालत खराब होने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्तपाल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *