खेत के गड्ढे में डूबकर एक ही परिवार के दो मासूमों की मौत, गांव में मातम

खेत के गड्ढे में डूबकर एक ही परिवार के दो मासूमों की मौत, गांव में मातम

Seoni News : मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मेहरा खापा के रिंझाई टोला में शुक्रवार शाम एक हृदय विदारक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। दरअसल, यहां स्थित एक खेत में बने पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के चलते पूरे गांव में मातम सा माहौल है।

बताया जा रहा है कि, हादसे में जन गवाने वाले बच्चों की पहचान 8 वर्षीय कृष्णा मर्सकोले और 5 वर्षीय कायरव मर्सकोले के रूप में हुई है। ये भी जानकारी सामने आई है कि, हादसे का शिकार होकर जान गवाने वाले दोनों बच्चे आपस में भाई थे और घर के पास ही खेलते खेलते हादसे का शिकार हो गए।

खेलते-खेलते पहुंच गए थे पानी भरे गड्ढे के पास

शोकाकुल परिजन का कहना है कि, बच्चे घर के पास स्थित खेत में खेलते-खेलते पहुंच गए। खेत में पहले से ही एक गहरा गड्ढा खुदा हुआ है, जहां खेत को पानी देने के लिए पानी भरकर रखा हुआ है। खेल के दौरान ही दोनों बच्चे अचानक गड्ढे में गिर गए, तब तक परिजन को बच्चों के गिरने का आभास हुआ, तबतक काफी देर हो चुकी थी।

तबतक हादसे का आभास हुआ, तबतक हो चुकी थी देर

जब दोनों मासूमों के परिजन को बच्चों के गड्ढे में गिरने की जानकारी लगी तो वो तुरंत ही गड्ढे की ओर दौड़े और बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों ही बच्चे पानी में डूबकर जान गवा चुके थे। बच्चों के मृत घोषित होने के बाद पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई। वहीं, एक ही परिवार के दो मासूमों की एक साथ मौत होने से पूरे गांव में शोक की लहर है। हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

Seoni News
खेत के गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाईयों की मौत (Photo Source- Patrika)

इधर, घटना की सूचना मिलते ही कान्हीवाड़ा पुलिस टीम के सदस्य मौक पर पहुंच गए और पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिवनी जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया। वहीं, मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इसके बाद ही हादसे के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा सकेगा। वहीं, शनिवार यानी आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजन के हवाले कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *