घर की छत ढहने से गर्भवती महिला समेत दो घायल:गुरुग्राम में मकान तोड़ते समय हादसा, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घर की छत ढहने से गर्भवती महिला समेत दो घायल:गुरुग्राम में मकान तोड़ते समय हादसा, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

गुरुग्राम जिले के रोशनपुरा इलाके में एक पुराने मकान को तोड़ने के दौरान छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बता दे कि मलबे में दबकर दो महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें एक गर्भवती है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, रोशनपुरा में एक जर्जर मकान को तोड़ने का काम चल रहा था। दोपहर के समय दोनों महिला मजदूर मकान की छत पर बैठकर खाना खा रही थीं। इसी दौरान पूरी छत अचानक भरभरा कर नीचे गिर गई और दोनों महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं। ठेकेदार की लापरवाही के कारण हादसा यह हादसा ठेकेदार की लापरवाही के कारण हुआ बताया जा रहा है। जर्जर मकान को तोड़ने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। मजदूरों को हेलमेट, बेल्ट या अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। बिना किसी सुरक्षा घेरे के काम कराया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। पास में वाई-फाई का काम कर रहे कुछ युवकों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे को हटाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को बाहर निकाला गया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी सूचना मिलने पर थाना शहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत चिंताजनक बताई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *