ललितपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर नहर में पलटा:ड्राइवर समेत दो घायल, एक की हालत गंभीर; झांसी रेफर

ललितपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर नहर में पलटा:ड्राइवर समेत दो घायल, एक की हालत गंभीर; झांसी रेफर

ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भालोनी टपरियन में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। जिनमें से चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक इलाज के बाद झांसी रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, थाना बार क्षेत्र के ग्राम देवरान निवासी रामेश्वर अपने एक साथी के साथ कृषि कार्य के लिए अपना ट्रैक्टर लेकर थाना क्षेत्र के ग्राम जरावली जा रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम केलोनी टपरियन के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गया। इस दुर्घटना में चालक रामेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथी को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। घायल चालक को इलाज के लिए शहर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चालक का इलाज झांसी में जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *