मोगा जिले में एक सड़क हादसे में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गांव दुनेके के पास हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े इन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन ड्र्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसायटी के स्वयंसेवक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सेवादार बलजीत सिंह चानी और उनकी टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया। दोनों घायलों का इलाज जारी अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा दोनों घायलों का इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, हालांकि उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। घटना की जानकारी तुरंत थाना सिटी मोगा को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों के सहायता से आरोपी की तलाश ड्राइवर की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी वाहन ड्राइवर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान गांव लंडेके निवासी हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं, घायल महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


