जहानाबाद में दो सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल:इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती, एक सदर रेफर

जहानाबाद में दो सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल:इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती, एक सदर रेफर

जहानाबाद में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना जहानाबाद-इस्लामपुर सड़क पर मीरा बीघा गांव के पास हुई। हुलासगंज थाना क्षेत्र के निर्माणी मठ निवासी चुन्नू कुमार टोल प्लाजा पर काम करने जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस टक्कर में चुन्नू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल घोसी पीएससी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है। पैदल चल रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर दूसरी घटना पिंजौर गांव के समीप हुई। पिंजौर गांव निवासी अरुण कुमार सड़क किनारे चल रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अरुण कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसका मुख्य कारण तेज रफ्तार से वाहन चलाना बताया जा रहा है। जहानाबाद में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना जहानाबाद-इस्लामपुर सड़क पर मीरा बीघा गांव के पास हुई। हुलासगंज थाना क्षेत्र के निर्माणी मठ निवासी चुन्नू कुमार टोल प्लाजा पर काम करने जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस टक्कर में चुन्नू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल घोसी पीएससी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है। पैदल चल रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर दूसरी घटना पिंजौर गांव के समीप हुई। पिंजौर गांव निवासी अरुण कुमार सड़क किनारे चल रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अरुण कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसका मुख्य कारण तेज रफ्तार से वाहन चलाना बताया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *