पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई फायरिंग की दो अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इन मामलों में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब ने बताया कि पहली घटना 19 जनवरी की रात हुसैनाबाद थाना अंतर्गत कजरात नावाडीह गांव में हुई थी। यहां अवैध शराब कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और हवाई फायरिंग हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और दोषियों की पहचान की। कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई दूसरी घटना 20 जनवरी को जपला के एके सिंह कॉलेज परिसर में सामने आई। परीक्षा के दौरान छात्रों के बीच आपसी विवाद हो गया। आरोप है कि छात्र आयुष कुमार सिंह उर्फ सिद्धू ने अपने साथियों को बुलाकर छात्र सत्यम कुमार सिंह के साथ मारपीट की और हवाई फायरिंग भी की, जिससे कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई। घायल छात्र के आवेदन पर पुलिस ने जांच शुरू की। एसडीपीओ ने दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए अपने नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया। इस टीम ने मानवीय सूचना, तकनीकी शाखा और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान टीम ने दोनों घटनाओं में शामिल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए। गिरफ्तार आरोपी रौशन कुमार सिंह की निशानदेही पर फायरिंग में इस्तेमाल किया गया एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और मारपीट में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई फायरिंग की दो अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इन मामलों में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब ने बताया कि पहली घटना 19 जनवरी की रात हुसैनाबाद थाना अंतर्गत कजरात नावाडीह गांव में हुई थी। यहां अवैध शराब कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और हवाई फायरिंग हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और दोषियों की पहचान की। कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई दूसरी घटना 20 जनवरी को जपला के एके सिंह कॉलेज परिसर में सामने आई। परीक्षा के दौरान छात्रों के बीच आपसी विवाद हो गया। आरोप है कि छात्र आयुष कुमार सिंह उर्फ सिद्धू ने अपने साथियों को बुलाकर छात्र सत्यम कुमार सिंह के साथ मारपीट की और हवाई फायरिंग भी की, जिससे कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई। घायल छात्र के आवेदन पर पुलिस ने जांच शुरू की। एसडीपीओ ने दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए अपने नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया। इस टीम ने मानवीय सूचना, तकनीकी शाखा और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान टीम ने दोनों घटनाओं में शामिल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए। गिरफ्तार आरोपी रौशन कुमार सिंह की निशानदेही पर फायरिंग में इस्तेमाल किया गया एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और मारपीट में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


