समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह दो हाईवा वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह दुर्घटना नवनिर्मित सिक्स लेन सड़क पर खजुरी वासुदेवपुर सीमा के पास हुई, जिसमें एक हाईवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक हाईवा का चालक वाहन में ही फंस गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद, स्थानीय लोगों ने जेसीबी मशीन की मदद से फंसे हुए चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को तुरंत इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। स्थानीय लोगों का मानना है कि सुबह के समय हल्के कोहरे के कारण यह हादसा हुआ होगा। गौरतलब है कि नवनिर्मित सिक्स लेन सड़क पर पहले भी कई सड़क हादसों में लोगों की जान जा चुकी है। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह दो हाईवा वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह दुर्घटना नवनिर्मित सिक्स लेन सड़क पर खजुरी वासुदेवपुर सीमा के पास हुई, जिसमें एक हाईवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक हाईवा का चालक वाहन में ही फंस गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद, स्थानीय लोगों ने जेसीबी मशीन की मदद से फंसे हुए चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को तुरंत इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। स्थानीय लोगों का मानना है कि सुबह के समय हल्के कोहरे के कारण यह हादसा हुआ होगा। गौरतलब है कि नवनिर्मित सिक्स लेन सड़क पर पहले भी कई सड़क हादसों में लोगों की जान जा चुकी है।


