बिहार सरकार ने पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया है। उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर और पटना में दो आधुनिक पुलिस भवनों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 34 करोड़ 31 लाख रुपए से ज्यादा खर्च होंगे। 18.92 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक भवन डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि मुजफ्फरपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के लिए नया ऑफिस-कम-आवासीय भवन बनाया जाएगा। इस पर 18 करोड़ 92 लाख रुपए से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी। यह भवन G+4 (ग्राउंड प्लस चार मंजिला) होगा और इसमें आधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी। पटना में बनेगा G+6 मल्टीस्टोरी थाना भवन राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में भी एक नया और आधुनिक थाना भवन बनाया जाएगा। यह भवन G+6 (ग्राउंड प्लस छह मंजिला) होगा। इसके निर्माण पर करीब 15 करोड़ 38 लाख रुपए खर्च होंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, ‘पटना की तेजी से बढ़ती आबादी और शहरी जरूरतों को देखते हुए इस थाना भवन की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी।’ आम लोगों को मिलेगी तेज और बेहतर सेवा सम्राट चौधरी ने कहा कि, ‘सरकार सिर्फ कानून-व्यवस्था की बात नहीं कर रही, बल्कि उसे जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। नए और आधुनिक भवन बनने से पुलिस अफसरों और जवानों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और इसका सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा।’ नए भवनों में ऑफिस, ट्रेनिंग और आवास की भी होगी सुविधा उपमुख्यमंत्री ने बताया कि, ‘वर्ष 2025-26 के बजट में पुलिस भवनों के निर्माण और उनके सुदृढ़ीकरण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। सरकार का मकसद है कि पुलिस को आधुनिक संसाधन और सुविधाएं दी जाएं ताकि वे और अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकें।’ उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ इमारतें खड़ी करना नहीं है, बल्कि पूरी पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाना है। आने वाले समय में नए भवनों में आधुनिक ऑफिस, ट्रेनिंग की सुविधाएं और आवासीय व्यवस्था भी होगी, ताकि पुलिसकर्मियों को एक ही जगह सभी सुविधाएं मिल सकें। बिहार सरकार ने पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया है। उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर और पटना में दो आधुनिक पुलिस भवनों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 34 करोड़ 31 लाख रुपए से ज्यादा खर्च होंगे। 18.92 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक भवन डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि मुजफ्फरपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के लिए नया ऑफिस-कम-आवासीय भवन बनाया जाएगा। इस पर 18 करोड़ 92 लाख रुपए से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी। यह भवन G+4 (ग्राउंड प्लस चार मंजिला) होगा और इसमें आधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी। पटना में बनेगा G+6 मल्टीस्टोरी थाना भवन राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में भी एक नया और आधुनिक थाना भवन बनाया जाएगा। यह भवन G+6 (ग्राउंड प्लस छह मंजिला) होगा। इसके निर्माण पर करीब 15 करोड़ 38 लाख रुपए खर्च होंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, ‘पटना की तेजी से बढ़ती आबादी और शहरी जरूरतों को देखते हुए इस थाना भवन की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी।’ आम लोगों को मिलेगी तेज और बेहतर सेवा सम्राट चौधरी ने कहा कि, ‘सरकार सिर्फ कानून-व्यवस्था की बात नहीं कर रही, बल्कि उसे जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। नए और आधुनिक भवन बनने से पुलिस अफसरों और जवानों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और इसका सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा।’ नए भवनों में ऑफिस, ट्रेनिंग और आवास की भी होगी सुविधा उपमुख्यमंत्री ने बताया कि, ‘वर्ष 2025-26 के बजट में पुलिस भवनों के निर्माण और उनके सुदृढ़ीकरण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। सरकार का मकसद है कि पुलिस को आधुनिक संसाधन और सुविधाएं दी जाएं ताकि वे और अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकें।’ उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ इमारतें खड़ी करना नहीं है, बल्कि पूरी पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाना है। आने वाले समय में नए भवनों में आधुनिक ऑफिस, ट्रेनिंग की सुविधाएं और आवासीय व्यवस्था भी होगी, ताकि पुलिसकर्मियों को एक ही जगह सभी सुविधाएं मिल सकें।


