जबलपुर में अवैध खनिज परिवहन पर दो हाइवा वाहन जब्त:सरकारी जमीन पर अवैध स्टॉक मिलने पर 3.15 करोड़ का नोटिस भी जारी

जबलपुर में अवैध खनिज परिवहन पर दो हाइवा वाहन जब्त:सरकारी जमीन पर अवैध स्टॉक मिलने पर 3.15 करोड़ का नोटिस भी जारी

जबलपुर में अवैध खनन और खनिज के गैरकानूनी परिवहन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बरगी थाना क्षेत्र के मानेगांव में गिट्टी के अवैध परिवहन के आरोप में दो हाइवा वाहन जब्त किए गए हैं। वहीं शुक्रवार को मानेगांव और घाघरा क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध खनिज स्टॉक पाए जाने पर 3 करोड़ 15 लाख रुपए की पेनल्टी का नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई एसडीएम जबलपुर अभिषेक सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार रविंद्र पटेल और माइनिंग विभाग की टीम ने की। मानेगांव मार्ग पर खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच के दौरान दो हाइवा वाहन (एमपी 20 जेडएम 3895 और एमपी 22 जेडजे 4387) में रॉयल्टी पर्ची से अधिक मात्रा में गिट्टी पाई गई। दोनों वाहनों के खिलाफ ओवरलोडिंग का मामला दर्ज कर उन्हें बरगी पुलिस को सौंप दिया गया है। 3 करोड़ का पेनल्टी नोटिस जारी मानेगांव और घाघरा क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से एम-सैंड और गिट्टी का स्टॉक रखने के मामले में भी प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। स्वीकृत खसरे के अतिरिक्त बिना अनुमति शासकीय भूमि पर खनिज भंडारण पाए जाने पर कुल 3 करोड़ 15 लाख रुपए की पेनल्टी का नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए नियमित रूप से जांच और कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *