सुपौल जिले के निर्मली स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल एंड हॉस्टल में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब पढ़ाई के दौरान दो छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। बेहोश होने वाली छात्राओं की पहचान रानी कुमारी और लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद स्कूल प्रशासन और सहपाठियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं कक्षा में पढ़ाई कर रही थीं। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। आनन-फानन में दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल (SDH) निर्मली लाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। उपचार के बाद दोनों लड़की की स्थिति स्थिर अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि एएनएम ट्रेनिंग स्कूल और हॉस्टल से दो छात्राओं को बेहोशी की हालत में लाया गया था। प्राथमिक जांच और उपचार के बाद दोनों की स्थिति स्थिर है और वे फिलहाल खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। इधर, छात्राओं के बेहोश होने की खबर फैलते ही स्कूल और अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। सहपाठियों और परिजनों में चिंता देखी गई। हालांकि चिकित्सा टीम ने समय रहते उपचार शुरू कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। फिलहाल छात्राओं के बेहोश होने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। डॉक्टरों के अनुसार, कमजोरी, तनाव या अन्य स्वास्थ्य कारणों की जांच की जा रही है। दूसरी घंटी में हुई घटना वहीं, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल एन्ड होस्टल के प्रिंसिपल मो. साजिद इकबाल कैफ़ी ने बताया कि स्कूल के क्लास रूम में अचानक दो छात्राएं बेहोश हो गई, जिसे अन्य छात्राओं के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया है। प्रिंसिपल का कहना है कि एक क्लास करने के बाद दूसरी घंटी में यह घटना हुई है। स्पष्ट कारण अबतक पता नहीं चल सका है। सुपौल जिले के निर्मली स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल एंड हॉस्टल में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब पढ़ाई के दौरान दो छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। बेहोश होने वाली छात्राओं की पहचान रानी कुमारी और लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद स्कूल प्रशासन और सहपाठियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं कक्षा में पढ़ाई कर रही थीं। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। आनन-फानन में दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल (SDH) निर्मली लाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। उपचार के बाद दोनों लड़की की स्थिति स्थिर अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि एएनएम ट्रेनिंग स्कूल और हॉस्टल से दो छात्राओं को बेहोशी की हालत में लाया गया था। प्राथमिक जांच और उपचार के बाद दोनों की स्थिति स्थिर है और वे फिलहाल खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। इधर, छात्राओं के बेहोश होने की खबर फैलते ही स्कूल और अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। सहपाठियों और परिजनों में चिंता देखी गई। हालांकि चिकित्सा टीम ने समय रहते उपचार शुरू कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। फिलहाल छात्राओं के बेहोश होने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। डॉक्टरों के अनुसार, कमजोरी, तनाव या अन्य स्वास्थ्य कारणों की जांच की जा रही है। दूसरी घंटी में हुई घटना वहीं, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल एन्ड होस्टल के प्रिंसिपल मो. साजिद इकबाल कैफ़ी ने बताया कि स्कूल के क्लास रूम में अचानक दो छात्राएं बेहोश हो गई, जिसे अन्य छात्राओं के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया है। प्रिंसिपल का कहना है कि एक क्लास करने के बाद दूसरी घंटी में यह घटना हुई है। स्पष्ट कारण अबतक पता नहीं चल सका है।


