जमुई के रेसिडेंशियल स्कूल में दो छात्राएं बेहोश:प्रार्थना के दौरान हुईं अचेत, डॉक्टरों बोले-कमजोरी-गर्मी हो सकती है वजह

जमुई के रेसिडेंशियल स्कूल में दो छात्राएं बेहोश:प्रार्थना के दौरान हुईं अचेत, डॉक्टरों बोले-कमजोरी-गर्मी हो सकती है वजह

जमुई जिले के इंदपे स्थित एक आवासीय विद्यालय में सोमवार को प्रार्थना के दौरान दो छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। इन छात्राओं की पहचान रूपम कुमारी (पिता- सरवन सदा) और आलिया कुमारी (पिता- त्रिलोचन पासवान) के रूप में हुई है। घटना के बाद विद्यालय परिसर में शिक्षकों ने तत्काल दोनों छात्राओं को संभाला और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाते समय दोनों छात्राएं एक बार फिर बेहोश हो गईं, जिससे उनकी स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उनका इलाज शुरू किया। खाली पेट रहने से भी हो सकती है कमजोरी डॉक्टरों के अनुसार, छात्राओं के बेहोश होने की संभावित वजह गर्मी या शारीरिक कमजोरी हो सकती है। प्रारंभिक जांच में यह भी संभावना जताई गई कि खाली पेट रहने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, हालांकि छात्राओं ने सुबह खाना खाने की बात कही है। फिलहाल दोनों छात्राओं की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। इस घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और बढ़ती गर्मी के मद्देनजर आवश्यक सावधानियां अपनाने पर जोर दिया है। जमुई जिले के इंदपे स्थित एक आवासीय विद्यालय में सोमवार को प्रार्थना के दौरान दो छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। इन छात्राओं की पहचान रूपम कुमारी (पिता- सरवन सदा) और आलिया कुमारी (पिता- त्रिलोचन पासवान) के रूप में हुई है। घटना के बाद विद्यालय परिसर में शिक्षकों ने तत्काल दोनों छात्राओं को संभाला और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाते समय दोनों छात्राएं एक बार फिर बेहोश हो गईं, जिससे उनकी स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उनका इलाज शुरू किया। खाली पेट रहने से भी हो सकती है कमजोरी डॉक्टरों के अनुसार, छात्राओं के बेहोश होने की संभावित वजह गर्मी या शारीरिक कमजोरी हो सकती है। प्रारंभिक जांच में यह भी संभावना जताई गई कि खाली पेट रहने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, हालांकि छात्राओं ने सुबह खाना खाने की बात कही है। फिलहाल दोनों छात्राओं की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। इस घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और बढ़ती गर्मी के मद्देनजर आवश्यक सावधानियां अपनाने पर जोर दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *