संत कबीरनगर : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

संत कबीरनगर : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

संत कबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी की पहचान अकबर अली (48) के तौर पर की गई है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी नौ अक्टूबर को किसी काम से अकबर अली की दुकान पर गई थी।
मीणा ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को चॉकलेट का प्रलोभन दिया और उसके साथ कथित दुष्कर्म किया।

यह घटना 14 अक्टूबर को तब सामने आई जब लड़की ने अपनी मां को आपबीती बताई।
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर बखिरा पुलिस थाना में पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की सुसंग धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिसने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *