पश्चिम चंपारण में शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के पास रील बना रहे दो नाबालिग लड़कों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों जिगरी दोस्त थे। हर दिन कि तरह आज सुबह 8.40 बजे भी वो सोशल मीडिया के लिए रील्स बना रहे थे, तभी अचानक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रैक पर आ गई। कान में इयरफोन लगा रहने के कारण उन्हें ट्रेन का हॉर्न सुनाई दिया। देखते ही देखते दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मामला साठी थाना क्षेत्र के गुलाब नगर रेलवे ढाला के बीच पिलर संख्या 234/31 के पास घटी है। मृतकों की पहचान साठी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी 16 साल के सलमान आलम और पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी गांव निवासी 17 साल के आलमगीर के रूप में हुई है। हर दिन रेलवे ट्रैक पर बनाते थे रील गांववालों के मुताबिक, अमृत भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान गुलाब नगर रेलवे ढाला और साठी स्टेशन के बीच पिलर नंबर 234/31 के पास दोनों लड़के रेलवे ट्रैक के बेहद करीब खड़े होकर रील शूट कर रहे थे। एक लड़का पटरी के बीच में खड़ा था, वहीं दूसरा उसके पीछे खड़े होकर शूट कर रहा था। तभी अचानक पटरी पर ट्रेन आई और कुछ ही सेकेंड में दोनों की मौत हो गई। हमलोग दोनों को पुकारते रहे, लेकिन कान में इयरफोन रहने के कारण उनलोगों तक हमारी आवाज नहीं पहुंच पाई। आमने-सामने आई दो ट्रेनें, मच गई अफरा-तफरी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब दोनों युवक रील बना रहे थे, तभी दूसरे ट्रैक पर उल्टी दिशा से एक ट्रेन नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर की ओर आती दिखाई दी। दो ट्रेनों को आमने-सामने आते देख दोनों युवक घबरा गए। उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और इसी अफरा-तफरी में वे अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर शव क्षत-विक्षत हालत में पड़े थे। ट्रेन के गुजरने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को बचाने का मौका तक नहीं मिला। शव लेकर परिजन फरार घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के घरवाले और गांव के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इसी भीड़ का फायदा उठाकर परिजन शव लेकर मौके से फरार हो गए। इस कारण पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव हटाए जा चुके थे। पुलिस ने जीआरपी को दी सूचना इस पूरे मामले को लेकर साठी थाना स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया, घटना की जानकारी जीआरपी बेतिया को दे दी गई है। रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना मामले की छानबीन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और रेलवे ट्रैक पर इस तरह से रील बनाना जानलेवा साबित हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है। पश्चिम चंपारण में शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के पास रील बना रहे दो नाबालिग लड़कों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों जिगरी दोस्त थे। हर दिन कि तरह आज सुबह 8.40 बजे भी वो सोशल मीडिया के लिए रील्स बना रहे थे, तभी अचानक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रैक पर आ गई। कान में इयरफोन लगा रहने के कारण उन्हें ट्रेन का हॉर्न सुनाई दिया। देखते ही देखते दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मामला साठी थाना क्षेत्र के गुलाब नगर रेलवे ढाला के बीच पिलर संख्या 234/31 के पास घटी है। मृतकों की पहचान साठी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी 16 साल के सलमान आलम और पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी गांव निवासी 17 साल के आलमगीर के रूप में हुई है। हर दिन रेलवे ट्रैक पर बनाते थे रील गांववालों के मुताबिक, अमृत भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान गुलाब नगर रेलवे ढाला और साठी स्टेशन के बीच पिलर नंबर 234/31 के पास दोनों लड़के रेलवे ट्रैक के बेहद करीब खड़े होकर रील शूट कर रहे थे। एक लड़का पटरी के बीच में खड़ा था, वहीं दूसरा उसके पीछे खड़े होकर शूट कर रहा था। तभी अचानक पटरी पर ट्रेन आई और कुछ ही सेकेंड में दोनों की मौत हो गई। हमलोग दोनों को पुकारते रहे, लेकिन कान में इयरफोन रहने के कारण उनलोगों तक हमारी आवाज नहीं पहुंच पाई। आमने-सामने आई दो ट्रेनें, मच गई अफरा-तफरी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब दोनों युवक रील बना रहे थे, तभी दूसरे ट्रैक पर उल्टी दिशा से एक ट्रेन नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर की ओर आती दिखाई दी। दो ट्रेनों को आमने-सामने आते देख दोनों युवक घबरा गए। उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और इसी अफरा-तफरी में वे अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर शव क्षत-विक्षत हालत में पड़े थे। ट्रेन के गुजरने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को बचाने का मौका तक नहीं मिला। शव लेकर परिजन फरार घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के घरवाले और गांव के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इसी भीड़ का फायदा उठाकर परिजन शव लेकर मौके से फरार हो गए। इस कारण पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव हटाए जा चुके थे। पुलिस ने जीआरपी को दी सूचना इस पूरे मामले को लेकर साठी थाना स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया, घटना की जानकारी जीआरपी बेतिया को दे दी गई है। रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना मामले की छानबीन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और रेलवे ट्रैक पर इस तरह से रील बनाना जानलेवा साबित हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है।


