मुजफ्फरपुर सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग चौक रोड के पास हुई। घटना आधी रात के बाद हुई, दोनों दोस्त बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ब्रिज के पास लगे डिवाइडर से जा टकराई। मृतकों की पहचान वैशाली के गोरौल थाना क्षेत्र निवासी मिठनपुरा कन्हौली मठ के वीरेंद्र कुमार साह के 20 साल के बेटे विवेक उर्फ राजा और मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के खादी भंडार निवासी संतोष कुमार के 21 साल का बेटा अंशु कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे दोस्त दोनों दोस्त प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। घटना के संबंध में मृतक विवेक के पिता वीरेंद्र कुमार साह ने बताया कि रात करीब तीन बजे पुलिस ने सूचना दी कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां ब्रिज के पास बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी और दोनों युवक मृत अवस्था में पड़े थे। दोनों के मोबाइल फोन भी टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि दोनों छात्र थे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। इतनी रात को वे कहां और क्यों निकले थे, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। काजी मोहम्मदपुर थाना प्रभारी नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है। घटना मोतीझील फ्लाईओवर ब्रिज के पास की है। प्रथम दृष्टया बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। दोनों की पहचान कर ली गई है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि ब्रिज के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। मुजफ्फरपुर सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग चौक रोड के पास हुई। घटना आधी रात के बाद हुई, दोनों दोस्त बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ब्रिज के पास लगे डिवाइडर से जा टकराई। मृतकों की पहचान वैशाली के गोरौल थाना क्षेत्र निवासी मिठनपुरा कन्हौली मठ के वीरेंद्र कुमार साह के 20 साल के बेटे विवेक उर्फ राजा और मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के खादी भंडार निवासी संतोष कुमार के 21 साल का बेटा अंशु कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे दोस्त दोनों दोस्त प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। घटना के संबंध में मृतक विवेक के पिता वीरेंद्र कुमार साह ने बताया कि रात करीब तीन बजे पुलिस ने सूचना दी कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां ब्रिज के पास बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी और दोनों युवक मृत अवस्था में पड़े थे। दोनों के मोबाइल फोन भी टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि दोनों छात्र थे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। इतनी रात को वे कहां और क्यों निकले थे, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। काजी मोहम्मदपुर थाना प्रभारी नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है। घटना मोतीझील फ्लाईओवर ब्रिज के पास की है। प्रथम दृष्टया बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। दोनों की पहचान कर ली गई है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि ब्रिज के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।


