दुर्गागंज में अवैध बालू परिवहन करते दो डंपर जब्त:खनन विभाग ने की कार्रवाई, चालकों के पास नहीं थे कागजात

दुर्गागंज में अवैध बालू परिवहन करते दो डंपर जब्त:खनन विभाग ने की कार्रवाई, चालकों के पास नहीं थे कागजात

जनपद भदोही के थाना दुर्गागंज क्षेत्र में खनन विभाग ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो डंपरों को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई दुर्गागंज बाजार के पास की गई। गोपीगंज से जंघई की ओर जा रहे इन वाहनों को संदेह के आधार पर रोका गया। जांच के दौरान चालकों से बालू परिवहन से संबंधित वैध अभिलेख मांगे गए, लेकिन वे आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद खनन अधिकारी ने दोनों डंपरों को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय थाना दुर्गागंज को सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए वाहनों के नंबर BR 24 GD 4684 और BR 24 GC 8025 बताए जा रहे हैं, जो बिहार में पंजीकृत हैं। खनन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन करने वालों में भय का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *