रौनाही में दो अलग-अलग गांवों में दो की मौत:युवती और युवक के शव फंदे से लटके मिले, पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि

रौनाही में दो अलग-अलग गांवों में दो की मौत:युवती और युवक के शव फंदे से लटके मिले, पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि

जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवती और एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। दोनों के शव फंदे से लटके मिले थे। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। पहली घटना थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद स्थित शहजौरा गांव की है। यहां 19 वर्षीय कोमल पुत्री भाई लाल का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला था। ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर। निरीक्षण के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। दूसरी घटना रौनाही थाना क्षेत्र के पिलखावा चिरैयापुर गांव की है। यहां एक पोल्ट्री फार्म के अंदर 36 वर्षीय पंकज वर्मा पुत्र राम भवन वर्मा का शव फांसी पर लटका मिला। मृतक चिरैधापुर गांव का निवासी था। परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह जब उन्होंने पंकज को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। मौके पर पहुंचने पर पंकज वहां नहीं मिले। आसपास तलाश करने के बाद जब पोल्ट्री फार्म के अंदर देखा गया, तो उनका शव एक बडेर से रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया। परिजनों ने बताया कि घटना से एक रात पहले पंकज की पत्नी सात वर्षीय बेटे को डांट रही थी, जिस पर पंकज का उससे विवाद हो गया था। इसके बाद वह रात को भोजन के उपरांत गांव के बाहर अपने भाई अनिल के मुर्गी फार्म पर सोने चले गए थे। सुबह उनका शव फंदे से लटकता मिला। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि पंकज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर तहरीर दी जाती है तो जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *