भागलपुर के खाटू श्याम मंदिर में दो दिवसीय फाल्गुनोत्सव:श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य निशांत शोभा यात्रा, श्याम बाबा की जय के नारे लगाए

भागलपुर के खाटू श्याम मंदिर में दो दिवसीय फाल्गुनोत्सव:श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य निशांत शोभा यात्रा, श्याम बाबा की जय के नारे लगाए

भागलपुर के मंदरोज़ा स्थित खाटू श्याम मंदिर में दो दिवसीय फाल्गुनोत्सव का आयोजन किया गया। यह महोत्सव श्याम भक्त मंडल और श्याम भक्त मंडल न्यास के संयुक्त देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। फाल्गुनोत्सव के पहले दिन स्थानीय गोशाला प्रांगण से निशांत शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें महिला, पुरुष, युवा और बच्चों सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्त हाथों में ध्वज-पताका लिए “श्याम बाबा की जय” के जयकारे लगाते हुए ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन की धुन पर झूमते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत नगर भ्रमण के दौरान शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से मंदिर परिसर पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। संध्या 8 बजे से बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर भजन संध्या और कीर्तन कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रसिद्ध भजन गायकों ने श्याम भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी फाल्गुनोत्सव को सफल बनाने का प्रयास किया गया। समाज के सभी वर्गों ने इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग किया। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन का भी सहयोग रहा, जिससे सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रही। इस अवसर पर संतोष अग्रवाल, प्रशांत केजरीवाल, सुरेश मोहता, पवन मेहता, पवन भालोटिया, शिव शंकर, नवल मित्तलवाला और अंकुर चौधरी सहित अन्य समिति सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। भागलपुर के मंदरोज़ा स्थित खाटू श्याम मंदिर में दो दिवसीय फाल्गुनोत्सव का आयोजन किया गया। यह महोत्सव श्याम भक्त मंडल और श्याम भक्त मंडल न्यास के संयुक्त देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। फाल्गुनोत्सव के पहले दिन स्थानीय गोशाला प्रांगण से निशांत शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें महिला, पुरुष, युवा और बच्चों सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्त हाथों में ध्वज-पताका लिए “श्याम बाबा की जय” के जयकारे लगाते हुए ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन की धुन पर झूमते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत नगर भ्रमण के दौरान शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से मंदिर परिसर पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। संध्या 8 बजे से बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर भजन संध्या और कीर्तन कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रसिद्ध भजन गायकों ने श्याम भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी फाल्गुनोत्सव को सफल बनाने का प्रयास किया गया। समाज के सभी वर्गों ने इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग किया। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन का भी सहयोग रहा, जिससे सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रही। इस अवसर पर संतोष अग्रवाल, प्रशांत केजरीवाल, सुरेश मोहता, पवन मेहता, पवन भालोटिया, शिव शंकर, नवल मित्तलवाला और अंकुर चौधरी सहित अन्य समिति सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *