सहरसा में पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय ‘मां विषहरी महोत्सव’ बुधवार, 25 फरवरी से शुरू हो रहा है। सहरसा सदर एसडीएम श्रेयांश तिवारी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहरा प्रखंड स्थित दिवारी मंदिर प्रांगण को आकर्षक रोशनी और सजावट से तैयार किया गया है। महोत्सव के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एडीएम निशांत समेत कई अधिकारी आयोजन संभालेंगे
महोत्सव का विधिवत उद्घाटन 25 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में सांसद दिनेश चन्द्र यादव, राजेश वर्मा और मनोज कुमार झा मंच साझा करेंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों में विधायक रत्नेश सादा, आई.पी. गुप्ता, डॉ. गौतम कृष्ण और संजय कुमार सिंह सहित विधान पार्षद डॉ. एन.के. यादव, डॉ. अजय कुमार सिंह व संजीव कुमार सिंह की उपस्थिति रहेगी। प्रशासनिक स्तर पर कोशी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, डीआईजी कुमार आशीष, डीएम दीपेश कुमार, एसपी हिमांशु, डीडीसी गौरव कुमार और एडीएम निशांत समेत कई अधिकारी आयोजन की कमान संभालेंगे। उद्घाटन के बाद शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। पहले दिन कोलकाता के कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण झांकी व नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन वी.आई.पी. दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इंडियन आइडल फेम सिंगर करेंगे लाइव परफॉर्म
इंडियन आइडल फेम और बॉलीवुड पार्श्व गायिका वर्षा त्रिपाठी अपनी प्रस्तुति देंगी। दूसरे दिन, 26 फरवरी को दोपहर 3 बजे से ‘राधा-कृष्ण होली नृत्य’ आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस दिन बॉलीवुड पार्श्व गायिका कंचन किरण मिश्रा और इंडियन आइडल फेम गायक शिवम सिंह लाइव परफॉर्म करेंगे। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से सपरिवार महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। पूरे कोशी क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, जिसे सांस्कृतिक एकता और लोक आस्था के महापर्व के रूप में देखा जा रहा है। सहरसा में पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय ‘मां विषहरी महोत्सव’ बुधवार, 25 फरवरी से शुरू हो रहा है। सहरसा सदर एसडीएम श्रेयांश तिवारी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहरा प्रखंड स्थित दिवारी मंदिर प्रांगण को आकर्षक रोशनी और सजावट से तैयार किया गया है। महोत्सव के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एडीएम निशांत समेत कई अधिकारी आयोजन संभालेंगे
महोत्सव का विधिवत उद्घाटन 25 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में सांसद दिनेश चन्द्र यादव, राजेश वर्मा और मनोज कुमार झा मंच साझा करेंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों में विधायक रत्नेश सादा, आई.पी. गुप्ता, डॉ. गौतम कृष्ण और संजय कुमार सिंह सहित विधान पार्षद डॉ. एन.के. यादव, डॉ. अजय कुमार सिंह व संजीव कुमार सिंह की उपस्थिति रहेगी। प्रशासनिक स्तर पर कोशी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, डीआईजी कुमार आशीष, डीएम दीपेश कुमार, एसपी हिमांशु, डीडीसी गौरव कुमार और एडीएम निशांत समेत कई अधिकारी आयोजन की कमान संभालेंगे। उद्घाटन के बाद शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। पहले दिन कोलकाता के कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण झांकी व नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन वी.आई.पी. दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इंडियन आइडल फेम सिंगर करेंगे लाइव परफॉर्म
इंडियन आइडल फेम और बॉलीवुड पार्श्व गायिका वर्षा त्रिपाठी अपनी प्रस्तुति देंगी। दूसरे दिन, 26 फरवरी को दोपहर 3 बजे से ‘राधा-कृष्ण होली नृत्य’ आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस दिन बॉलीवुड पार्श्व गायिका कंचन किरण मिश्रा और इंडियन आइडल फेम गायक शिवम सिंह लाइव परफॉर्म करेंगे। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से सपरिवार महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। पूरे कोशी क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, जिसे सांस्कृतिक एकता और लोक आस्था के महापर्व के रूप में देखा जा रहा है।