दरभंगा के ऐतिहासिक मां श्यामा मंदिर परिसर में आज से दो दिवसीय ‘मां श्यामा महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि यह महोत्सव मिथिला की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं का अद्वितीय संगम होगा। जिसमें देश-प्रदेश के विद्वानों, कवियों और कलाकारों की गरिमामयी भागीदारी रहेगी। उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मां श्यामा न्यास समिति के संरक्षक संजय सरावगी करेंगे। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी, दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर, मधुबनी सांसद अशोक कुमार यादव, समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी, राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा शामिल होंगे। इसके अलावा एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी, मदन मोहन झा, सर्वेश कुमार, सुनील चौधरी, हरी सहनी, विधायक जीवेश कुमार, विनय कुमार चौधरी, रामचंद्र प्रसाद, मुरारी मोहन झा, सुजीत कुमार सिंह, मैथिली ठाकुर, राजेश कुमार मंडल, मेयर अंजुम आरा, जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी सहित भी आएंगे। भजन गायन की प्रस्तुति महोत्सव के पहले दिन 7 मार्च को दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक मां श्यामा मंदिर परिसर में कवि गोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन कमलाकांत झा करेंगे, जबकि अमलेंदु शेखर पाठक और रामसेवक ठाकुर उद्घोषक के रूप में मौजूद रहेंगे। कवि सम्मेलन में डॉ. भीमनाथ झा, डॉ. अशोक कुमार मेहता, रामकुमार झा, आनंद मोहन, प्रो. उमेश उत्पल, दीप नारायण विद्यार्थी, सच्चिदानंद पाठक, प्रो. डॉ. अजीत कुमार वर्मा, डॉ. अमरकांत कुंवर, डॉ. रानी झा, निरंजन मिश्र और डॉ. चंद्रमणि झा सहित कई कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे से मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर पांडेय करेंगे। इस दौरान राजनंदनी की ओर से भक्ति नृत्य (महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र), आशुतोष कुमार सिंह द्वारा महाआरती, ममता कुमारी की ओर से मैथिली सुगम संगीत, जयप्रकाश नारायण पाठक शास्त्रीय-लोक नृत्य और विभा झा द्वारा लोक एवं भजन गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। 8 मार्च को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक विद्वत गोष्ठी का आयोजन होगा। जिसमें मित्रनाथ झा, डॉ. अमलेंदु शेखर पाठक, डॉ. देवनारायण झा, डॉ. शशीनाथ झा, डॉ. राजेश्वर पासवान, डॉ. सुरेश्वर झा, डॉ. दयनाथ झा, प्रो. वीरेंद्र नारायण सिंह, डॉ. श्रीपति त्रिपाठी, डॉ. दिलीप कुमार झा, डॉ. बौआनंद झा, डॉ. चौठी सदा, डॉ. संजीत झा ‘सरस’, प्रमोद गुप्ता, डॉ. पुरेंद्र वारिक और डॉ. संतोष कुमार पासवान सहित कई विद्वान अपने विचार रखेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे से सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी, जिसमें श्रेया भारद्वाज कथक नृत्य, अंकित राज महाआरती, भाव्या सिन्हा शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, सुषमा कुमारी भजन गायन, मोहित कुमार लोक नृत्य, अनुष्का कुमारी और अजय कुमार पाठक की ओर से लोक गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। आम जनता से महोत्सव में शामिल होने की अपील महोत्सव के दोनों दिन सुबह10 बजे से मंदिर परिसर में सामूहिक दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संगत कलाकार के रूप में अभिनंदन कुमार झा, कन्हैया कुमार झा, महेश कुमार चौधरी और संत कुमार झा भी प्रस्तुति देंगे। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं, साहित्य प्रेमियों और सांस्कृतिक अनुरागियों से इस भव्य महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। दरभंगा के ऐतिहासिक मां श्यामा मंदिर परिसर में आज से दो दिवसीय ‘मां श्यामा महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि यह महोत्सव मिथिला की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं का अद्वितीय संगम होगा। जिसमें देश-प्रदेश के विद्वानों, कवियों और कलाकारों की गरिमामयी भागीदारी रहेगी। उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मां श्यामा न्यास समिति के संरक्षक संजय सरावगी करेंगे। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी, दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर, मधुबनी सांसद अशोक कुमार यादव, समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी, राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा शामिल होंगे। इसके अलावा एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी, मदन मोहन झा, सर्वेश कुमार, सुनील चौधरी, हरी सहनी, विधायक जीवेश कुमार, विनय कुमार चौधरी, रामचंद्र प्रसाद, मुरारी मोहन झा, सुजीत कुमार सिंह, मैथिली ठाकुर, राजेश कुमार मंडल, मेयर अंजुम आरा, जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी सहित भी आएंगे। भजन गायन की प्रस्तुति महोत्सव के पहले दिन 7 मार्च को दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक मां श्यामा मंदिर परिसर में कवि गोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन कमलाकांत झा करेंगे, जबकि अमलेंदु शेखर पाठक और रामसेवक ठाकुर उद्घोषक के रूप में मौजूद रहेंगे। कवि सम्मेलन में डॉ. भीमनाथ झा, डॉ. अशोक कुमार मेहता, रामकुमार झा, आनंद मोहन, प्रो. उमेश उत्पल, दीप नारायण विद्यार्थी, सच्चिदानंद पाठक, प्रो. डॉ. अजीत कुमार वर्मा, डॉ. अमरकांत कुंवर, डॉ. रानी झा, निरंजन मिश्र और डॉ. चंद्रमणि झा सहित कई कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे से मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर पांडेय करेंगे। इस दौरान राजनंदनी की ओर से भक्ति नृत्य (महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र), आशुतोष कुमार सिंह द्वारा महाआरती, ममता कुमारी की ओर से मैथिली सुगम संगीत, जयप्रकाश नारायण पाठक शास्त्रीय-लोक नृत्य और विभा झा द्वारा लोक एवं भजन गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। 8 मार्च को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक विद्वत गोष्ठी का आयोजन होगा। जिसमें मित्रनाथ झा, डॉ. अमलेंदु शेखर पाठक, डॉ. देवनारायण झा, डॉ. शशीनाथ झा, डॉ. राजेश्वर पासवान, डॉ. सुरेश्वर झा, डॉ. दयनाथ झा, प्रो. वीरेंद्र नारायण सिंह, डॉ. श्रीपति त्रिपाठी, डॉ. दिलीप कुमार झा, डॉ. बौआनंद झा, डॉ. चौठी सदा, डॉ. संजीत झा ‘सरस’, प्रमोद गुप्ता, डॉ. पुरेंद्र वारिक और डॉ. संतोष कुमार पासवान सहित कई विद्वान अपने विचार रखेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे से सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी, जिसमें श्रेया भारद्वाज कथक नृत्य, अंकित राज महाआरती, भाव्या सिन्हा शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, सुषमा कुमारी भजन गायन, मोहित कुमार लोक नृत्य, अनुष्का कुमारी और अजय कुमार पाठक की ओर से लोक गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। आम जनता से महोत्सव में शामिल होने की अपील महोत्सव के दोनों दिन सुबह10 बजे से मंदिर परिसर में सामूहिक दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संगत कलाकार के रूप में अभिनंदन कुमार झा, कन्हैया कुमार झा, महेश कुमार चौधरी और संत कुमार झा भी प्रस्तुति देंगे। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं, साहित्य प्रेमियों और सांस्कृतिक अनुरागियों से इस भव्य महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।


