दो दिवसीय महोत्सव शुरू: विष्णुधाम में निखरी श्रद्धा व संस्कृति की छटा

दो दिवसीय महोत्सव शुरू: विष्णुधाम में निखरी श्रद्धा व संस्कृति की छटा

सिटी रिपोर्टर |औरंगाबाद पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में जम्होर-रढुआ स्थित विष्णुधाम परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय विष्णु धाम महोत्सव 2026 का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गीत के सामूहिक गायन से की गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। महोत्सव का उद्घाटन अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमार पप्पू राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी बारुण नीरज कुमार तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मिश्रीलाल लक्ष्मी नारायण कन्या उच्च विद्यालय, जम्होर की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।स्वागत भाषण में वरीय उपसमाहर्ता श्री रितेश कुमार यादव ने विष्णुधाम को क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बताते हुए कहा कि यहां श्रीहरि की पूजा-अर्चना पारंपरिक विधि से की जाती है। उन्होंने महोत्सव में पधारे सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। विष्णु धाम महोत्सव 2026 के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित कई माननीय अतिथियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। जानकारी के अनुसार, महोत्सव का उद्घाटन विधान परिषद के सभापति के हाथों प्रस्तावित था, जबकि पर्यटन मंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद, एमएलसी तथा सभी विधायक भी आमंत्रित थे।हालांकि महोत्सव के पहले दिन इनमें से कोई भी प्रमुख जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सका। सिटी रिपोर्टर |औरंगाबाद पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में जम्होर-रढुआ स्थित विष्णुधाम परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय विष्णु धाम महोत्सव 2026 का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गीत के सामूहिक गायन से की गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। महोत्सव का उद्घाटन अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमार पप्पू राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी बारुण नीरज कुमार तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मिश्रीलाल लक्ष्मी नारायण कन्या उच्च विद्यालय, जम्होर की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।स्वागत भाषण में वरीय उपसमाहर्ता श्री रितेश कुमार यादव ने विष्णुधाम को क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बताते हुए कहा कि यहां श्रीहरि की पूजा-अर्चना पारंपरिक विधि से की जाती है। उन्होंने महोत्सव में पधारे सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। विष्णु धाम महोत्सव 2026 के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित कई माननीय अतिथियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। जानकारी के अनुसार, महोत्सव का उद्घाटन विधान परिषद के सभापति के हाथों प्रस्तावित था, जबकि पर्यटन मंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद, एमएलसी तथा सभी विधायक भी आमंत्रित थे।हालांकि महोत्सव के पहले दिन इनमें से कोई भी प्रमुख जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सका।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *