किसान दिवस के अवसर पर सीवान जिला कृषि कार्यालय के प्रांगण में दो दिवसीय कृषि मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस कृषि मेले का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती, उद्यानिकी एवं नई-नई कृषि योजनाओं की जानकारी देकर उनकी आमदनी बढ़ाने के प्रति जागरूक करना रहा। कृषि मेले का सोमवार को विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रये ने जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार, उप निदेशक उद्यान विपिन पोद्दार, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण अमित शेखर सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद सभी पदाधिकारियों ने मेले परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और किसानों से सीधा संवाद कर उनके अनुभव व समस्याओं को जाना। इमरजिंग टेक्नोलॉजी, फूल एवं सब्जी उत्पादन की दी जानकारी मेले में प्राकृतिक खेती, उत्कृष्ट कृषि पद्धति, आधुनिक कृषि तकनीक, इमरजिंग टेक्नोलॉजी, फल, फूल एवं सब्जी उत्पादन से संबंधित कई आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों को उन्नत बीज, जैविक खाद, कीट नियंत्रण के आधुनिक उपाय, ड्रिप सिंचाई, पॉलीहाउस खेती तथा डिजिटल कृषि तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने प्रदर्शनी में गहरी रुचि दिखाई और विशेषज्ञों से खेती से जुड़े सवाल पूछे। किसानों से अधिक संख्या में मेले में पहुंचने की अपील इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रये ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए लगातार नई योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में इस कृषि मेले में भाग लें और यहां उपलब्ध जानकारी व तकनीक का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रगतिशील किसानों के अनुभवों से अन्य किसान सीखते हैं, जिससे खेती को लाभकारी बनाया जा सकता है। उत्कृष्ट प्रदर्शनी प्रस्तुत करने वाले किसानों को नकद पुरस्कार वहीं जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि किसान दिवस के अवसर पर इस दो दिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शनी प्रस्तुत करने वाले किसानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा, जिससे किसानों में नवाचार और बेहतर प्रदर्शन की भावना को बढ़ावा मिलेगा। मेले में विभिन्न विभागों के कृषि विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं, जहां किसानों को सरकारी योजनाओं, अनुदान, फसल बीमा और आधुनिक खेती के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। कृषि मेले को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि यह आयोजन जिले के किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। किसान दिवस के अवसर पर सीवान जिला कृषि कार्यालय के प्रांगण में दो दिवसीय कृषि मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस कृषि मेले का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती, उद्यानिकी एवं नई-नई कृषि योजनाओं की जानकारी देकर उनकी आमदनी बढ़ाने के प्रति जागरूक करना रहा। कृषि मेले का सोमवार को विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रये ने जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार, उप निदेशक उद्यान विपिन पोद्दार, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण अमित शेखर सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद सभी पदाधिकारियों ने मेले परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और किसानों से सीधा संवाद कर उनके अनुभव व समस्याओं को जाना। इमरजिंग टेक्नोलॉजी, फूल एवं सब्जी उत्पादन की दी जानकारी मेले में प्राकृतिक खेती, उत्कृष्ट कृषि पद्धति, आधुनिक कृषि तकनीक, इमरजिंग टेक्नोलॉजी, फल, फूल एवं सब्जी उत्पादन से संबंधित कई आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों को उन्नत बीज, जैविक खाद, कीट नियंत्रण के आधुनिक उपाय, ड्रिप सिंचाई, पॉलीहाउस खेती तथा डिजिटल कृषि तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने प्रदर्शनी में गहरी रुचि दिखाई और विशेषज्ञों से खेती से जुड़े सवाल पूछे। किसानों से अधिक संख्या में मेले में पहुंचने की अपील इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रये ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए लगातार नई योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में इस कृषि मेले में भाग लें और यहां उपलब्ध जानकारी व तकनीक का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रगतिशील किसानों के अनुभवों से अन्य किसान सीखते हैं, जिससे खेती को लाभकारी बनाया जा सकता है। उत्कृष्ट प्रदर्शनी प्रस्तुत करने वाले किसानों को नकद पुरस्कार वहीं जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि किसान दिवस के अवसर पर इस दो दिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शनी प्रस्तुत करने वाले किसानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा, जिससे किसानों में नवाचार और बेहतर प्रदर्शन की भावना को बढ़ावा मिलेगा। मेले में विभिन्न विभागों के कृषि विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं, जहां किसानों को सरकारी योजनाओं, अनुदान, फसल बीमा और आधुनिक खेती के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। कृषि मेले को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि यह आयोजन जिले के किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा।


