मुंगेर में दो चचेरे भाइयों का गन प्वाइंट पर अपहरण:किडनैपर्स ने 50 हजार मांगे, 16 हजार लेकर छोड़ा; पिता ने लिया कर्ज

मुंगेर में दो चचेरे भाइयों का गन प्वाइंट पर अपहरण:किडनैपर्स ने 50 हजार मांगे, 16 हजार लेकर छोड़ा; पिता ने लिया कर्ज

मुंगेर में मंगलवार की रात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। चार बाइक सवार अपराधियों ने दो चचेरे भाइयों को गन प्वाइंट पर अपहरण कर लिया और 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। परिजनों ने किसी तरह 16 हजार रुपये का इंतजाम करने के बाद अपराधियों ने दोनों को सकुशल छोड़ दिया। मामला जमालपुर ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। मामले में पीड़ित परिवार ने थाना में आवेदन दिया है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। अपहृत युवकों की पहचान जमालपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरा मोहल्ला निवासी शंभु पासवान के 15 वर्षीय पुत्र सत्यमेव कुमार और नया टोला केशोपुर निवासी रंजीत पासवान के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। बेटे ने फोन कर बोला- चार लोगों ने हमें पकड़ लिया पीड़ित सत्यमेव के पिता शंभु पासवान ने बताया कि 3 जनवरी की रात करीब 8 बजे सत्यमेव और उसका चचेरा भाई अभिषेक खाना खाने के बाद आरपीएफ मैदान की ओर टहलने निकले थे। रात करीब 8:45 बजे सत्यमेव के मोबाइल से घर पर कॉल आया, जिसमें उसने बताया कि मैदान में शराब पी रहे चार लोगों ने उन्हें जबरन पकड़ लिया है और जंगल की ओर ले जाया जा रहा है। अपहरण के बाद की देखें PHOTOS दो बाइकों से जंगल की ओर ले गए, मारपीट की पीड़ितों के अनुसार, अपराधियों ने उन्हें ब्लू अपाचे और काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर बैठाकर आरपीएफ धोबी घाट होते हुए जंगल की ओर ले गए। इस दौरान दोनों के साथ मारपीट की गई, नाम और जाति पूछकर जातिसूचक गालियां दी गईं। अपराधियों ने दोनों को छोड़ने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की और धमकी दी कि पैसे नहीं मिले तो जान से मार देंगे। परिजनों ने रातभर की खोजबीन, पैसे लेकर फरार घबराए परिजनों ने रातभर इधर-उधर खोजबीन की। शंभु पासवान ने बताया कि गांव-समाज से कर्ज लेकर किसी से पांच तो किसी से दस हजार रुपये मांगकर कुल 16 हजार रुपये जुटाए गए। देर रात करीब 12:30 बजे बरमन्नी रोड सूर्य मंदिर के पास अपराधियों ने दोनों को लाकर 16 हजार रुपये नकद लिए और शेष रकम ऑनलाइन लेने से इनकार करते हुए जंगल की ओर फरार हो गए। अपहरण के दौरान अपराधी ठिकाना बदल रहे थे अभिषेक कुमार ने बताया कि अपहरण के दौरान अपराधी बार-बार ठिकाना बदलते रहे। उन्होंने हथियार और शराब की बोतल के साथ फोटो खिंचवाने का दबाव बनाया, ताकि परिजनों पर झूठे केस का डर दिखाकर पैसे वसूले जा सकें। परिजनों की भीड़ देखकर अपराधी और उग्र हो गए और धमकी देने लगे कि ज्यादा लोग आए तो जान से मार देंगे। घटना के अगले दिन परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें संदिग्ध बाइक सवार नजर आए। इसके बाद ईस्ट कॉलोनी थाना में आवेदन देकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। एसपी बोले- अपहरण का मामला आया है,जांच जारी इस संबंध में एसपी सैयद इमरान मसूद ने फोन पर बताया कि अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों का आवेदन लिया जा रहा है। घटना स्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुंगेर में मंगलवार की रात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। चार बाइक सवार अपराधियों ने दो चचेरे भाइयों को गन प्वाइंट पर अपहरण कर लिया और 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। परिजनों ने किसी तरह 16 हजार रुपये का इंतजाम करने के बाद अपराधियों ने दोनों को सकुशल छोड़ दिया। मामला जमालपुर ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। मामले में पीड़ित परिवार ने थाना में आवेदन दिया है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। अपहृत युवकों की पहचान जमालपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरा मोहल्ला निवासी शंभु पासवान के 15 वर्षीय पुत्र सत्यमेव कुमार और नया टोला केशोपुर निवासी रंजीत पासवान के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। बेटे ने फोन कर बोला- चार लोगों ने हमें पकड़ लिया पीड़ित सत्यमेव के पिता शंभु पासवान ने बताया कि 3 जनवरी की रात करीब 8 बजे सत्यमेव और उसका चचेरा भाई अभिषेक खाना खाने के बाद आरपीएफ मैदान की ओर टहलने निकले थे। रात करीब 8:45 बजे सत्यमेव के मोबाइल से घर पर कॉल आया, जिसमें उसने बताया कि मैदान में शराब पी रहे चार लोगों ने उन्हें जबरन पकड़ लिया है और जंगल की ओर ले जाया जा रहा है। अपहरण के बाद की देखें PHOTOS दो बाइकों से जंगल की ओर ले गए, मारपीट की पीड़ितों के अनुसार, अपराधियों ने उन्हें ब्लू अपाचे और काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर बैठाकर आरपीएफ धोबी घाट होते हुए जंगल की ओर ले गए। इस दौरान दोनों के साथ मारपीट की गई, नाम और जाति पूछकर जातिसूचक गालियां दी गईं। अपराधियों ने दोनों को छोड़ने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की और धमकी दी कि पैसे नहीं मिले तो जान से मार देंगे। परिजनों ने रातभर की खोजबीन, पैसे लेकर फरार घबराए परिजनों ने रातभर इधर-उधर खोजबीन की। शंभु पासवान ने बताया कि गांव-समाज से कर्ज लेकर किसी से पांच तो किसी से दस हजार रुपये मांगकर कुल 16 हजार रुपये जुटाए गए। देर रात करीब 12:30 बजे बरमन्नी रोड सूर्य मंदिर के पास अपराधियों ने दोनों को लाकर 16 हजार रुपये नकद लिए और शेष रकम ऑनलाइन लेने से इनकार करते हुए जंगल की ओर फरार हो गए। अपहरण के दौरान अपराधी ठिकाना बदल रहे थे अभिषेक कुमार ने बताया कि अपहरण के दौरान अपराधी बार-बार ठिकाना बदलते रहे। उन्होंने हथियार और शराब की बोतल के साथ फोटो खिंचवाने का दबाव बनाया, ताकि परिजनों पर झूठे केस का डर दिखाकर पैसे वसूले जा सकें। परिजनों की भीड़ देखकर अपराधी और उग्र हो गए और धमकी देने लगे कि ज्यादा लोग आए तो जान से मार देंगे। घटना के अगले दिन परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें संदिग्ध बाइक सवार नजर आए। इसके बाद ईस्ट कॉलोनी थाना में आवेदन देकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। एसपी बोले- अपहरण का मामला आया है,जांच जारी इस संबंध में एसपी सैयद इमरान मसूद ने फोन पर बताया कि अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों का आवेदन लिया जा रहा है। घटना स्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *