इंदौर में दो मामलों ने बढ़ाई चिंता, पुलिस की कार्रवाई:दो अलग-अलग मामलों में छेड़छाड़, कोचिंग टीचर और पुजारी पर एफआईआर

इंदौर में दो मामलों ने बढ़ाई चिंता, पुलिस की कार्रवाई:दो अलग-अलग मामलों में छेड़छाड़, कोचिंग टीचर और पुजारी पर एफआईआर

इंदौर में महिलाओं और नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एक मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है, जहां कोचिंग टीचर पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है, जबकि दूसरा मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र में पूजा के बहाने महिला से आपत्तिजनक हरकत करने का है। कोचिंग टीचर पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप अन्नपूर्णा पुलिस ने डेली कॉलेज में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा की शिकायत पर केटेलाईजर कोचिंग संस्थान के टीचर आदेश जोशी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह कोचिंग गई थी। कुछ कागजात न होने के कारण उसने बैग कोचिंग में रखकर नीचे चली गई। इसी दौरान टीचर आदेश जोशी ने इशारे से बुलाकर पास बैठने को कहा। बाद में वह पैसेज एरिया में चले गए और वहां बुलाकर छात्रा से किस करने की बात कही। आरोप है कि उन्होंने छात्रा का हाथ पकड़कर उसे केबिन में ले जाकर जबरन अपनी ओर खींचने की कोशिश की। छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर ऊपर सीनियर टीचर के पास पहुंची और पूरी घटना बताई, लेकिन आरोप है कि सीनियर टीचर ने मामले को दबाने का प्रयास किया। इसके बाद जब छात्रा बैग लेने गई, तो आदेश जोशी फिर उसके पास आया और बैग से परफ्यूम निकालकर अपने कपड़ों पर लगा लिया। घबराई छात्रा घर पहुंची और परिजनों को घटना बताई। देर शाम परिजन कोचिंग पहुंचे और आरोपी टीचर की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची एफआरवी-112 पुलिस टीम ने टीचर को भीड़ से बचाकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूजा के बहाने महिला से छेड़छाड़ दूसरा मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके परिचित पुजारी सुनील केसरे, निवासी देवास, के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि उसने नए मकान में पूजा कराने के लिए सुनील को बुलाया था। पूजा के दौरान पीछे के कमरे में वह अपनी बेटी के साथ बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान सुनील ने महिला के सीने और गाल पर गलत तरीके से हाथ लगाना शुरू कर दिया। जब महिला ने विरोध किया, तो उसने इसे ‘ऊर्जा बढ़ाने की पूजा’ बताते हुए ऐसा करना जरूरी बताया और बार-बार आपत्तिजनक हरकत करता रहा। इस पर पीड़िता की बेटी ने शोर मचाया और पुजारी को ढोंगी बताते हुए पिता को बुलाने की बात कही। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। महिला ने बाद में अपने पति को घटना की जानकारी दी और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पुजारी की तलाश शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *