खगड़िया में एनएच-31 पर दो कारों की टक्कर:शादी से लौट रहे दूल्हा-दुल्हन समेत बाराती सुरक्षित,ओवरटेक करने में एक्सीडेंट

खगड़िया में एनएच-31 पर दो कारों की टक्कर:शादी से लौट रहे दूल्हा-दुल्हन समेत बाराती सुरक्षित,ओवरटेक करने में एक्सीडेंट

खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (एनएच-31) पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। सतीशनगर गांव के पास दो कारों की भीषण टक्कर हुई, जिसमें शादी समारोह से लौट रहे दूल्हा-दुल्हन सहित सभी लोग सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह दुर्घटना ओवरटेकिंग के प्रयास में हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क किनारे लगे सीमेंट के पिलर को तोड़ते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। परिजनों ने बताया कि युवक प्रवेश कुमार (पिता संजय यादव) और युवती प्रियंका कुमारी भागलपुर के जीरो माइल से विवाह समारोह में शामिल होकर अपने पैतृक गांव भरतखंड लौट रहे थे। सतीशनगर चौक के पास तेज गति से ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि दूल्हा-दुल्हन और अन्य सवार सुरक्षित रहे। दूल्हा-दुल्हन को सकुशल घर पहुंचाया गया हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से दूल्हा-दुल्हन को सकुशल उनके घर पहुंचाया गया, जिससे उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने दोनों कारों को जब्त कर थाने ले गई और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने ओवरटेकिंग में लापरवाही को हादसे का संभावित कारण मानते हुए जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि एनएच-31 का यह क्षेत्र लगातार सड़क दुर्घटनाओं के लिए जाना जाता है। तेज रफ्तार, यातायात नियमों की अनदेखी और अंधाधुंध ओवरटेकिंग यहां हादसों की प्रमुख वजह बनती जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त यातायात निगरानी और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है। खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (एनएच-31) पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। सतीशनगर गांव के पास दो कारों की भीषण टक्कर हुई, जिसमें शादी समारोह से लौट रहे दूल्हा-दुल्हन सहित सभी लोग सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह दुर्घटना ओवरटेकिंग के प्रयास में हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क किनारे लगे सीमेंट के पिलर को तोड़ते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। परिजनों ने बताया कि युवक प्रवेश कुमार (पिता संजय यादव) और युवती प्रियंका कुमारी भागलपुर के जीरो माइल से विवाह समारोह में शामिल होकर अपने पैतृक गांव भरतखंड लौट रहे थे। सतीशनगर चौक के पास तेज गति से ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि दूल्हा-दुल्हन और अन्य सवार सुरक्षित रहे। दूल्हा-दुल्हन को सकुशल घर पहुंचाया गया हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से दूल्हा-दुल्हन को सकुशल उनके घर पहुंचाया गया, जिससे उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने दोनों कारों को जब्त कर थाने ले गई और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने ओवरटेकिंग में लापरवाही को हादसे का संभावित कारण मानते हुए जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि एनएच-31 का यह क्षेत्र लगातार सड़क दुर्घटनाओं के लिए जाना जाता है। तेज रफ्तार, यातायात नियमों की अनदेखी और अंधाधुंध ओवरटेकिंग यहां हादसों की प्रमुख वजह बनती जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त यातायात निगरानी और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *