पूर्णिया में सड़क हादसे के बाद हुई हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के मधुबनी थाना क्षेत्र के रहमत नगर में टोटो-बाइक की हल्की टक्कर के बाद हुए मारपीट और हत्या की कोशिश मामले में मधुबनी पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान न्यू सिपाही टोला वार्ड नंबर-4 निवासी अंकित राज (19) और सुधांशु रंजन (24) के तौर पर हुई है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो और दो बाइक को भी जब्त किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस पूरे मारपीट का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। पूरा मामला डीएवी चौक के पास की है।
मामूली विवाद में हिंसक झड़प मारपीट बाइक और टोटो के बीच हल्की टक्कर से शुरू हुआ। पहले दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। बाइक सवार पक्ष ने अपने परिचितों को फोन कर मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में स्कॉर्पियो से पहुंचे लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से टोटो चालक और उसके साथियों पर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस हमले में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि दो अन्य लोग भी जख्मी हुए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया था। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलते ही मधुबनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। पूर्णिया में सड़क हादसे के बाद हुई हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के मधुबनी थाना क्षेत्र के रहमत नगर में टोटो-बाइक की हल्की टक्कर के बाद हुए मारपीट और हत्या की कोशिश मामले में मधुबनी पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान न्यू सिपाही टोला वार्ड नंबर-4 निवासी अंकित राज (19) और सुधांशु रंजन (24) के तौर पर हुई है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो और दो बाइक को भी जब्त किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस पूरे मारपीट का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। पूरा मामला डीएवी चौक के पास की है।
मामूली विवाद में हिंसक झड़प मारपीट बाइक और टोटो के बीच हल्की टक्कर से शुरू हुआ। पहले दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। बाइक सवार पक्ष ने अपने परिचितों को फोन कर मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में स्कॉर्पियो से पहुंचे लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से टोटो चालक और उसके साथियों पर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस हमले में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि दो अन्य लोग भी जख्मी हुए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया था। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलते ही मधुबनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है।


