छत्तर गांव में दो भाइयों पर हमला, गंभीर घायल:गांव के लोगों पर मारपीट का आरोप, सीएचसी में हुआ इलाज

छत्तर गांव में दो भाइयों पर हमला, गंभीर घायल:गांव के लोगों पर मारपीट का आरोप, सीएचसी में हुआ इलाज

बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के छत्तर गांव में गुरुवार देर शाम खलिहान पर हुए हमले में दो सगे भाई घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए फुल्लीडुमर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, छत्तर गांव निवासी 61 वर्षीय शंकर राय और 50 वर्षीय प्रदुमन राय, जो तुलसी राय के पुत्र हैं, पर गांव के कुछ लोगों ने खलिहान पर हमला कर मारपीट किया। घटना के बाद घायल दोनों भाइयों को तत्काल फुल्लीडुमर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इस मामले में फुल्लीडुमर थाना प्रभारी गुलशन कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के छत्तर गांव में गुरुवार देर शाम खलिहान पर हुए हमले में दो सगे भाई घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए फुल्लीडुमर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, छत्तर गांव निवासी 61 वर्षीय शंकर राय और 50 वर्षीय प्रदुमन राय, जो तुलसी राय के पुत्र हैं, पर गांव के कुछ लोगों ने खलिहान पर हमला कर मारपीट किया। घटना के बाद घायल दोनों भाइयों को तत्काल फुल्लीडुमर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इस मामले में फुल्लीडुमर थाना प्रभारी गुलशन कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *