फिरोपजुर में फायरिंग, दो संगे भाई घायल:सात साल पुरानी है रंजिश, दोनों की हालत गंभीर, फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रैफर

फिरोपजुर में फायरिंग, दो संगे भाई घायल:सात साल पुरानी है रंजिश, दोनों की हालत गंभीर, फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रैफर

फिरोजपुर के ममदोट के गांव बेटू कदीम में गोलियां चली हैं। पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों पर गोली चलाई गई है। दोनों को गंभीर हालत में फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान अजय और आकाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई गांव के पूर्व सरपंच के बेटे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पांच राउंड फायरिंग हुई है पूर्व सरपंच ने बताया कि सात–आठ लोगों ने उनके बेटों पर फायरिंग की है। इस दौरान करीब चार से पांच राउंड फायर किए गए। दोनों बेटों को एक-एक गोली लगी है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा तूड़ी छोड़कर ट्रॉली लगाने गया था, तभी वहां फायरिंग शुरू कर दी गई। साथ ही एक कार से पीछा भी किया गया। पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है। इलाके में लगे सरकारी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जाएगी। सात साल पुराना है मामला परिवार ने बताया कि हमला करने वालों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। साल 2018 में भी दोनों पक्षों में लड़ाई हुई थी, जिसका मामला सेशन कोर्ट में निपट गया था। उसी पुरानी रंजिश के चलते आज यह हमला किया गया है। उस समय भी सरपंची को लेकर गोली चली थी। उन्होंने बताया कि पूर्व सरपंच ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *