कौशांबी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:दो भाइयों की मौत, शादी में शामिल होकर लौट रहे थे घर

कौशांबी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:दो भाइयों की मौत, शादी में शामिल होकर लौट रहे थे घर

कौशांबी में ककोढ़ा हाईवे ओवरब्रिज पर रविवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। बाइक में पीछे से टक्कर मारकर ड्राइवर को गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार गनपा गांव निवासी लक्ष्मण (28) पुत्र राम बहोरी और उनके चचेरे भाई सनी उर्फ अंकित (14) पुत्र राम सूरत बजहां गांव में एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे जब वे ककोढ़ा हाईवे ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। युवक सड़क पर तड़पता रहा स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोखराज पुलिस ने देखा कि सनी उर्फ अंकित की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल अवस्था में तड़प रहे थे। पुलिस ने उन्हें तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। कोखराज थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्र भूषण मौर्य ने बताया- सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में हाईवे पर लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *