सीकर की प्राइवेट स्कूल से 2 लड़के लापता:बिना परमिशन हॉस्टल से निकले,पुलिस कर रही तलाश

सीकर की प्राइवेट स्कूल से 2 लड़के लापता:बिना परमिशन हॉस्टल से निकले,पुलिस कर रही तलाश

सीकर में प्राइवेट स्कूल से दो लड़के लापता हो गए। चार दिन से उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। दोनों लड़के हॉस्टल से बिना परमिशन निकले थे। पुलिस दोनों लड़कों की तलाश कर रही है। इस संबंध में स्कूल मैनेजमेंट के मेंबर ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनके हॉस्टल में एक 15 साल का और एक 17 साल का नाबालिग लड़का रहते थे। इनमें 15 साल का लड़का तो नौवीं और 17 साल का लड़का 11वीं कक्षा में पढ़ता था। दोनों लड़के 28 फरवरी को हॉस्टल से बिना परमिशन कहीं पर चले गए। जैसे ही स्टाफ को इस बात का पता लगा तो दोनों लड़कों की तलाश शुरू की गई। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया। दोनों लड़कों का एड्रेस जयपुर का है। जब वहां पर मालूम किया गया तो पता चला कि दोनों लड़के वहां पर भी नहीं पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों लड़कों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों लड़के पढ़ाई में भी एवरेज हैं। यह खबर भी पढ़ें: शेयर-मार्केट में पैसा कमाने के लिए घर से भागा छात्र:पिता को मैसेज किया था- पापा बचा लो मुझे, ये लोग मारेंगे; गुजरात में मिला सीकर का 17 साल का स्टूडेंट शेयर मार्केट में पैसे कमाने के लिए घर से भाग निकला था। 3 दिन बाद वह गुजरात के चिकोदरा में मिला है। उद्योग नगर थाना SHO ने एजेंट बनकर छात्र से बात की और लोकेशन का पता लगाया। अब जल्द ही उसको सीकर लाया जाएगा।(पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *