सीतापुर में दो बाइकों की भिड़ंत:एक युवक की मौत, महिला सहित तीन घायल; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

सीतापुर में दो बाइकों की भिड़ंत:एक युवक की मौत, महिला सहित तीन घायल; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम सिधौली–बिसवां रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कायमऊ से आगे भरथापुर मोड़ के पास मोबाइल टावर के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। जिसमें उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में एक महिला और तीन पुरुष घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कसमण्डा भिजवाया। सीएचसी कसमण्डा में डॉक्टर कामरान अबुल हसन और डॉक्टर मुदित दीक्षित ने सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण किया। जांच के दौरान पवन ( 22) पुत्र रामपाल निवासी भदेशिया थाना रामपुर कलां को मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर में शोक का माहौल बन गया। वहीं, हादसे में घायल रितू मौर्या (18) निवासी धरावा थाना अटरिया तथा नितिन (16) पुत्र शंकर निवासी भदेशिया थाना रामपुर कलां की हालत गंभीर पाए जाने पर उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। चौथे घायल रामू यादव (35 ) पुत्र देशराज निवासी शाहपुर थाना सदना को प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कमलापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *