दो बाइकें भिड़ीं, 12वीं के छात्र समेत तीन घायल

मुरैना | शहर के एमएस रोड स्थित स्टेडियम के पास बुधवार दोपहर गलत साइड से आ रही बाइक की टक्कर में 12वीं के छात्र समेत तीन लोग घायल हो गए। मुरैना गांव निवासी 19 वर्षीय सनी पुत्र प्रमोद पाराशर बोर्ड परीक्षा देकर न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित सेंटर से अपने दोस्त के साथ लौट रहा था, तभी सामने से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दूसरी बाइक सवार 35 वर्षीय बंटी दोनेरिया निवासी हिंगोना कलां भी घायल हुआ। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सनी के पैर की उंगली में गंभीर चोट होने पर टांके लगाए गए। अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। तीनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *