बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के मधाय गांव में ठगी की एक घटना सामने आई है। यहां जेवर साफ करने के बहाने दो ठगों ने एक महिला से करीब 60 हजार रुपए के सोने के आभूषण चुरा लिए। मधाय गांव निवासी जगदीश प्रसाद साह ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ठग बाइक से भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पीड़ित जगदीश प्रसाद साह के अनुसार, घटना के समय उनकी पत्नी कविता देवी घर में अकेली थीं और अस्वस्थ होने के कारण सो रही थीं। तभी बाइक पर सवार दो युवक उनके घर पहुंचे। एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरे ने घर के गेट पर आकर दरवाजा खटखटाया। कविता देवी के गेट पर पहुंचने पर युवक ने खुद को जेवर साफ करने वाला बताया और आभूषण दिखाने को कहा। अकेली महिलाओं को निशाना बनाते हैं ठग इसी दौरान, युवक ने कुछ ही सेकंड में महिला के कान से सोने की बाली खोल ली। इसके तुरंत बाद वह बाहर निकला और अपने बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों ठग भाग चुके थे। बताया जा रहा है कि ऐसे ठग बाइक से घूम-घूमकर पाउडर बेचने या जेवर साफ करने के बहाने घरों में घुसते हैं और अकेली महिलाओं को निशाना बनाते हैं। CCTV में कैद हुए 2 युवक घटना के दौरान पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों युवक बाइक से भागते हुए कैद हो गए हैं। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष राजरतन ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और ठगों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के मधाय गांव में ठगी की एक घटना सामने आई है। यहां जेवर साफ करने के बहाने दो ठगों ने एक महिला से करीब 60 हजार रुपए के सोने के आभूषण चुरा लिए। मधाय गांव निवासी जगदीश प्रसाद साह ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ठग बाइक से भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पीड़ित जगदीश प्रसाद साह के अनुसार, घटना के समय उनकी पत्नी कविता देवी घर में अकेली थीं और अस्वस्थ होने के कारण सो रही थीं। तभी बाइक पर सवार दो युवक उनके घर पहुंचे। एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरे ने घर के गेट पर आकर दरवाजा खटखटाया। कविता देवी के गेट पर पहुंचने पर युवक ने खुद को जेवर साफ करने वाला बताया और आभूषण दिखाने को कहा। अकेली महिलाओं को निशाना बनाते हैं ठग इसी दौरान, युवक ने कुछ ही सेकंड में महिला के कान से सोने की बाली खोल ली। इसके तुरंत बाद वह बाहर निकला और अपने बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों ठग भाग चुके थे। बताया जा रहा है कि ऐसे ठग बाइक से घूम-घूमकर पाउडर बेचने या जेवर साफ करने के बहाने घरों में घुसते हैं और अकेली महिलाओं को निशाना बनाते हैं। CCTV में कैद हुए 2 युवक घटना के दौरान पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों युवक बाइक से भागते हुए कैद हो गए हैं। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष राजरतन ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और ठगों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


