गयाजी में बाइक सवार 2 युवक गिरफ्तार:129 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त; डोभी चेकपोस्ट पर आबकारी पुलिस ने पकड़ा

गयाजी में बाइक सवार 2 युवक गिरफ्तार:129 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त; डोभी चेकपोस्ट पर आबकारी पुलिस ने पकड़ा

गयाजी में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। डोभी चेकपोस्ट पर बाइक सवार 2 युवकों को 129.345 लीटर विदेशी शराब और बीयर के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई नियमित वाहन जांच के दौरान की गई। चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने दो बाइकों को रोककर तलाशी ली गई। TVS Apache (निबंधन संख्या BR-02AP-9042) और स्प्लेंडर प्लस (निबंधन संख्या JH-02AS-9593) पर शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाराचट्टी के काहुदाग निवासी बिनु कुमार (26 ) और बारवाडीह गांव के गुडू कुमार(20) के तौर पर हुई है। सीमावर्ती इलाकों में सख्त जांच टीम में धर्मेंद्र बैठा, बंटी यादव, कमल किशोर के अलावा मद्य निषेध सिपाही, सैप बल और गृहरक्षक जवान शामिल थे। प्रशासन का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में जांच और सख्त की जाएगी। शराब तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गयाजी में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। डोभी चेकपोस्ट पर बाइक सवार 2 युवकों को 129.345 लीटर विदेशी शराब और बीयर के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई नियमित वाहन जांच के दौरान की गई। चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने दो बाइकों को रोककर तलाशी ली गई। TVS Apache (निबंधन संख्या BR-02AP-9042) और स्प्लेंडर प्लस (निबंधन संख्या JH-02AS-9593) पर शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाराचट्टी के काहुदाग निवासी बिनु कुमार (26 ) और बारवाडीह गांव के गुडू कुमार(20) के तौर पर हुई है। सीमावर्ती इलाकों में सख्त जांच टीम में धर्मेंद्र बैठा, बंटी यादव, कमल किशोर के अलावा मद्य निषेध सिपाही, सैप बल और गृहरक्षक जवान शामिल थे। प्रशासन का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में जांच और सख्त की जाएगी। शराब तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *