सीएम के मीडिया सलाहकार के बेटे के दो हमलावर काबू:शिमला जाते समय बीते शुक्रवार को ऑल्टो सवार चार नकाबपोशों ने किया था हमला

सीएम के मीडिया सलाहकार के बेटे के दो हमलावर काबू:शिमला जाते समय बीते शुक्रवार को ऑल्टो सवार चार नकाबपोशों ने किया था हमला

शिमला पुलिस ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे आर्यन चौहान पर हुए हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना शुक्रवार दोपहर मशोबरा के समीप हुई थी। पुलिस तीसरे फरार आरोपी की तलाश कर रही है। आर्यन चौहान युवा कांग्रेस नेता भी हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच अपने होटल से शिमला की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक सफेद ऑल्टो कार 3-4 नकाबपोशों ने उनकी कार को रोका। नकाबपोशों ने आर्यन पर पिस्तौल तानी और लोहे की रॉड से हमला किया। उनका इरादा लूटपाट या अपहरण का प्रतीत हो रहा था। अपनी जान बचाने के लिए आर्यन ने चलती कार से गहरी ढलान की ओर छलांग लगा दी।खाई में गिरने से आर्यन को चोटें आईं, लेकिन वे सुरक्षित बच गए। उन्हें आईजीएमसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। ढली थाना पुलिस ने इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज की और संदिग्ध ऑल्टो कार को जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अपहरण की कोशिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि यह हमला केवल लूटपाट की कोशिश थी या इसके पीछे कोई राजनीतिक या व्यक्तिगत रंजिश है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *