मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरगंज वार्ड नौ में 19 जनवरी की रात सुरेंद्र साह की दुकान में हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कोल्हायपट्टी वार्ड पांच निवासी नीतीश कुमार तथा भेलाही निवासी गुड्डू पासवान के रूप में की गई है। दोनों को भेलाही पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। इस संबंध में शनिवार को एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों बदमाशों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार गुड्डू पासवान पूर्व में अपने चाचा के ई-रिक्शा के माध्यम से पीड़ित सुरेंद्र साह के आवासीय घर स्थित दुकान पर सामान ढुलाई के लिए जाया करता था। इसी दौरान उसने रेकी कर घटना में लाइनर की भूमिका निभाई और नीतीश कुमार को वारदात के लिए तैयार किया। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि घटना की रात दोनों बदमाशों ने मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बाहर से अन्य अपराधियों को बुलाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। अब तक की जांच में अन्य बदमाशों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 19 जनवरी को घर व दुकान में घुसकर महिला से की थी मारपीट गौरतलब है कि 19 जनवरी की रात अज्ञात अपराधियों ने मीरगंज निवासी सुरेंद्र साह के आवासीय घर व दुकान में घुसकर महिला के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की थी। इस संबंध में पीड़ित की पत्नी गुड़िया देवी ने मुरलीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। जांच के दौरान मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरगंज वार्ड नौ में 19 जनवरी की रात सुरेंद्र साह की दुकान में हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कोल्हायपट्टी वार्ड पांच निवासी नीतीश कुमार तथा भेलाही निवासी गुड्डू पासवान के रूप में की गई है। दोनों को भेलाही पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। इस संबंध में शनिवार को एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों बदमाशों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार गुड्डू पासवान पूर्व में अपने चाचा के ई-रिक्शा के माध्यम से पीड़ित सुरेंद्र साह के आवासीय घर स्थित दुकान पर सामान ढुलाई के लिए जाया करता था। इसी दौरान उसने रेकी कर घटना में लाइनर की भूमिका निभाई और नीतीश कुमार को वारदात के लिए तैयार किया। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि घटना की रात दोनों बदमाशों ने मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बाहर से अन्य अपराधियों को बुलाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। अब तक की जांच में अन्य बदमाशों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 19 जनवरी को घर व दुकान में घुसकर महिला से की थी मारपीट गौरतलब है कि 19 जनवरी की रात अज्ञात अपराधियों ने मीरगंज निवासी सुरेंद्र साह के आवासीय घर व दुकान में घुसकर महिला के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की थी। इस संबंध में पीड़ित की पत्नी गुड़िया देवी ने मुरलीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। जांच के दौरान मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।


