ढाई साल का ‘गूगल बॉय’, 2 मिनट 30 सेकंड में कर दिखाया बड़ा कमाल, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

ढाई साल का ‘गूगल बॉय’, 2 मिनट 30 सेकंड में कर दिखाया बड़ा कमाल, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया है। मेहेकर तहसील के डोणगांव के रहने वाले 2 वर्ष 8 महीने के नन्हे क्षितिज विशाल बाजड (Kshitij Vishal Bajad) ने अपनी अद्भुत याददाश्त से नया कीर्तिमान रच दिया है। क्षितिज ने केवल 2 मिनट 30 सेकंड में दुनिया के 71 देशों की राजधानियों के नाम सही-सही बताकर ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज कराया है।

क्षितिज को लोग अब ‘गूगल बॉय’ कह रहे हैं। क्षितिज ने दुनिया के 71 देशों की राजधानियों (Capitals) के नाम मात्र 2 मिनट 30 सेकंड में बताकर ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ (India Book of Records) में अपना नाम दर्ज कराया है।

जिस उम्र में बच्चे ठीक से बोलना और चलना सीखते हैं, उस उम्र में क्षितिज को दुनिया का नक्शा और देशों की राजधानियां जुबानी याद हैं। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन हो या जापान की टोक्यो और ब्राजील की ब्रासीलिया क्षितिज ने बिना रुके इन सभी के नाम आसानी से बताये। उसकी इस विलक्षण प्रतिभा को देखते हुए ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ ने उसे आधिकारिक प्रमाणपत्र, मेडल और सन्मान चिन्ह देकर गौरवान्वित किया है।

माता-पिता की मेहनत से जगी प्रतिभा

क्षितिज की इस कामयाबी के पीछे उसके माता-पिता सोनाली बाजड और विशाल बाजड की कड़ी मेहनत है। उन्होंने क्षितिज के भीतर छिपे इस हुनर को पहचाना और उसे रटाने के बजाय खेल-खेल में रोचक तरीके से सिखाना शुरू किया। गानों, चित्रों और नक्शों के जरिए उन्होंने क्षितिज को दिलचस्प तरीके से ज्ञान दिया। क्षितिज की मां सोनाली ने कहा, हमने उस पर कभी दबाव नहीं डाला, बस उसकी जिज्ञासा को सही दिशा दी और अब मेहनत रंग लाई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

क्षितिज की इस उपलब्धि का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। नेटिजन्स नन्हे ‘गूगल बॉय’ की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। पूरे बुलढाणा जिले में खुशी का माहौल है। राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों ने भी क्षितिज को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *