32 एपिसोड वाले इस शो की 2 एक्ट्रेसेस की हुई थी अचानक मौत, तीसरी की गुमनामी से चौक गए थे लोग

32 एपिसोड वाले इस शो की 2 एक्ट्रेसेस की हुई थी अचानक मौत, तीसरी की गुमनामी से चौक गए थे लोग

TV show 2 Actress Died: साल 2001 का वो दौर याद कीजिए, जब टीवी पर एक शो आया था जिसने ‘कूलनेस’ की पूरी परिभाषा ही बदल दी थी। नाम था- ‘कैट्स’ (C.A.T.S)। ये फेमस हॉलीवुड सीरीज ‘चार्लीज एंजल्स’ का देसी वर्जन था, जिसमें तीन स्टाइलिश और निडर महिला जासूस जुर्म से लड़ती नजर आती थीं। शो ने रातों-रात नफीसा जोसेफ, कुलजीत रंधावा और मालिनी शर्मा को स्टार बना दिया था, लेकिन किसे पता था कि पर्दे पर चमकने वाली इन ‘एंजल्स’ की असल जिंदगी इतनी दर्दनाक होगी कि लोग इस शो को ‘शापित’ तक कहने लगेंगे।

नफीसा जोसेफ की हुई थी मौत (C.A.T.S Cursed TV show 2 Actress Died)

शो का लीड नफीसा जोसेफ कर रही थीं। साल 1997 में जब मिस इंडिया का ताज जीतने वाली नफीसा ने जब मिस यूनिवर्स के टॉप 10 में जगह बनाई, तो पूरा देश उनका दीवाना हो गया था। वह सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि बेहद संवेदनशील भी थीं सोनी टीवी के शो ‘कैट्स’ में काम करते समय नफीसा के सपने बहुत बड़े थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर यह शो चला, तो वह थिएटर में अपनी किस्मत आजमाएंगी। लेकिन साल 2004 में महज 26 साल की उम्र में नफीसा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था।

Kuljeet Randhawa Died

कुलजीत की भी मौत भी रही रहस्यमयी (Kuljeet Randhawa Died)

दुखद घटनाओं का सिलसिला यहीं नहीं थमा। नफीसा के जाने के ठीक दो साल बाद, शो की दूसरी फेमस एक्ट्रेस कुलजीत रंधावा का भी निधन हो गया। कुलजीत एक फेमस मॉडल और एक्ट्रेस थीं, लेकिन उनकी कहानी भी नफीसा की तरह ही अधूरी रह गई।

इन सबके बीच, शो की तीसरी मेंबर मालिनी शर्मा, जो उस दौर की कल्ट हॉरर फिल्म ‘राज’ में अपनी रहस्यमयी भूमिका के लिए जानी जाती थीं, ने एक अलग ही रास्ता चुना। अपनी दोनों साथियों को खोने और ग्लैमर की दुनिया के अंधेरे को देख मालिनी ने शोहरत से हमेशा के लिए मुंह मोड़ लिया। उन्होंने शोबिज छोड़ दिया और फिर कभी कैमरे के सामने नजर नहीं आईं।

Kuljeet Randhawa Died

32 एपिसोड और एक अनसुलझा दर्द

‘कैट्स’ केवल 32 एपिसोड तक चला था, लेकिन अपनी मॉडर्न कहानी और मजबूत महिला किरदारों की वजह से इसके बहुत चाहने वाले थे। आज जब भी इस शो का जिक्र होता है, तो लोगों के जहन में इसकी स्टाइलिश जासूसों से ज्यादा उनकी असल जिंदगी की त्रासदियां आती हैं। महज तीन-चार साल के भीतर दो लीड एक्ट्रेसेस का चले जाना और तीसरी का गुमनामी में खो जाना, आज भी टेलीविजन जगत का एक ऐसा काला अध्याय है जिसे लोग चाहकर भी नहीं भूल पाते। 2001 का वह स्टाइलिश शो अब अपनी कहानी से ज्यादा अपनी यादों के दर्द के लिए जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *