गुरुग्राम में महंगा ड्रग MDMA के साथ दो आरोपी अरेस्ट:दोनों आरोपी केरल के रहने वाले, पार्टियों में सप्लाई करते हैं ड्रग्स

गुरुग्राम में महंगा ड्रग MDMA के साथ दो आरोपी अरेस्ट:दोनों आरोपी केरल के रहने वाले, पार्टियों में सप्लाई करते हैं ड्रग्स

गुरुग्राम में होने वाली पार्टियों में महंगा ड्रग MDMA बेचने और उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों की पहचान हिरोश साबू निवासी गांव पुथेनपुराइल जिला एर्नाकुलम (केरल) और अनंतकृष्नन निवासी नजदीक प्रतिभा मैडिकल कॉलेज तिरुवनंतपुरम (केरल) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 21.64 ग्राम MDMA, एक मोबाइल और 5900 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने हिरोश को गैलेरिया मार्केट के पास से पकड़ा है। पुलिस को इसी आरोपी के कब्जे से 21.64 ग्राम अवैध MDMA बरामद हुआ है। जिसके खिलाफ थाना डीएलएफ सेक्टर 29 थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। आठ दिन के रिमांड पर लिया इसके बाद क्राइम ब्रांच सिकंदरपुर की टीम ने हिरोश साबू को अवैध मादक पदार्थ (MDMA) उपलब्ध कराने वाले आरोपी को अनंतकृष्नन को भी पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि हिरोश साबू को अवैध मादक पदार्थ MDMA आरोपी अनंतकृष्नन ने उपलब्ध कराया था। आरोपी हिरोश साबू को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूरे सिंडिकेट के बारे में पता कर रही पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से ड्रग सिंडिकेट के बारे में जानकारी ली जाएगी। जिससे चेन बनाकर पूरे रैकेट को पकड़ा जाएगा। ड्रग को व्यक्ति रूप से और पार्टियों के दौरान सप्लाई करने के बारे में भी पूछताछ की जानी है। पूछताछ के दौरान कई जानकारी मिलने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *