शेखपुरा में शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने शनिवार सुबह अंबारी गांव में छापेमारी कर मारपीट और जानलेवा हमले के एक पुराने मामले में फरार चल रहे दो सहोदर भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंबारी गांव निवासी स्वर्गीय बिंदेश्वर यादव के बेटा राजो यादव और राम गुलाम यादव के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि यह मामला गोतिया परिवार के बीच आपसी भूमि विवाद से जुड़ा है। कुछ साल पहले 2 पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसके संबंध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस घटना में दोनों भाइयों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। कोर्ट ने कुर्की से पहले इश्तहार वारंट जारी किया था घटना के बाद से दोनों भाई फरार चल रहे थे। लंबे समय तक फरार रहने के कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ कुर्की से पहले इश्तहार वारंट जारी किया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से दोनों भाई रिश्तेदारों के यहां छिपे हुए थे। हाल ही में वे अपने घर लौटे थे, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विवेक कुमार चौधरी ने किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा में शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने शनिवार सुबह अंबारी गांव में छापेमारी कर मारपीट और जानलेवा हमले के एक पुराने मामले में फरार चल रहे दो सहोदर भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंबारी गांव निवासी स्वर्गीय बिंदेश्वर यादव के बेटा राजो यादव और राम गुलाम यादव के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि यह मामला गोतिया परिवार के बीच आपसी भूमि विवाद से जुड़ा है। कुछ साल पहले 2 पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसके संबंध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस घटना में दोनों भाइयों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। कोर्ट ने कुर्की से पहले इश्तहार वारंट जारी किया था घटना के बाद से दोनों भाई फरार चल रहे थे। लंबे समय तक फरार रहने के कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ कुर्की से पहले इश्तहार वारंट जारी किया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से दोनों भाई रिश्तेदारों के यहां छिपे हुए थे। हाल ही में वे अपने घर लौटे थे, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विवेक कुमार चौधरी ने किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।


