शादी के दो साल बाद मां बनेगी टीवी की Naagin, पति के साथ प्रेग्नेंसी का किया अनाउंसमेंट

शादी के दो साल बाद मां बनेगी टीवी की Naagin, पति के साथ प्रेग्नेंसी का किया अनाउंसमेंट

Surbhi Jyoti Pregnancy Announcement: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने अपने फैंस को एक बेहद खास और खुशखबरी दी है। ‘कुबूल है’ में जोया के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली सुरभि अब जिंदगी के नए अध्याय में कदम रखने जा रही हैं। टीवी की नागिन ने फैंस के साथ इस खुशखबरी को साझा किया है।

सुरभि ज्योति ने किया प्रेग्नेंसी का एलान (Surbhi Jyoti Pregnancy Announcement)

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वो और उनके पति सुमित सूरी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस घोषणा के बाद से ही फैंस और टीवी सितारों की ओर से बधाइयों का तांता लग गया है। सुरभि ने ये खुशखबरी बड़े ही सादगी भरे लेकिन भावुक अंदाज में साझा की। उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके और सुमित के पैरों के बीच छोटे-छोटे सफेद जूते रखे नजर आए। ये तस्वीर बिना ज्यादा शब्दों के ही बहुत कुछ कह गई। इसके साथ उन्होंने इशारों में बताया कि उनके जीवन का सबसे खूबसूरत सफर अब शुरू होने जा रहा है।

जून के महीने में दस्तक देगा नन्हा मेहमान

अभिनेत्री ने ये भी हिंट दिया कि उनका नन्हा मेहमान जून महीने में दुनिया में कदम रखेगा। पोस्ट के साथ साझा किए गए मैसेज में उन्होंने आने वाले समय को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा रोमांच बताया। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी प्यार से भरा एक सरल संदेश नजर आया, जिसने इस खबर को और खास बना दिया।

टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री हैं सुरभि ज्योति

सुरभि ज्योति टीवी की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने कम समय में बड़ी लोकप्रियता हासिल की। ‘कुबूल है’ के अलावा वो ‘नागिन 3’ में भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। उनके किरदारों ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। इसके अलावा वह ‘इश्कबाज़’ और ‘कोई लौट के आया है’ जैसे धारावाहिकों में भी दिखाई दीं। टीवी के साथ-साथ सुरभि ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है और वेब सीरीज की दुनिया में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

इंडस्ट्री की ओर से बधाइयां

जैसे ही सुरभि ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, उनके दोस्तों और को-स्टार्स ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने कमेंट कर उन्हें नए सफर के लिए बधाई दी। कुछ ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अब समझ आया कि वो सोशल मीडिया से क्यों दूर थीं, तो किसी ने उन्हें ‘लवली कपल’ कहते हुए आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं दीं।

सुरभि और सुमित की लवस्टोरी

सुरभि और सुमित की प्रेम कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अक्टूबर 2024 में शादी रचाई थी। उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क स्थित एक खूबसूरत रिसॉर्ट में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में ये शादी समारोह संपन्न हुआ था। शादी की तस्वीरों में सुरभि लाल रंग के पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आई थीं, जबकि सुमित ने शाही अंदाज में सफेद शेरवानी पहनी थी। अब शादी के करीब दो साल बाद दोनों ने फैंस को गुड न्यूज सुनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *