सीनियर राज्य रैंकिंग बैडमिंटन में वैशाली के तुषार ने पटना के रितेश को हराया

सीनियर राज्य रैंकिंग बैडमिंटन में वैशाली के तुषार ने पटना के रितेश को हराया

बेगूसराय के श्रीकृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम में चार दिवसीय “हैपड्रेड बिहार फ़र्स्ट सीनियर स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता” का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव केएन जायसवाल, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रंजन कुमार चौधरी और पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। वैशाली के तुषार कुमार सेतु ने पटना के रितेश कुमार सिंह को सीधे सेटों में 21-17, 21-16 से हराया। वहीं बेगूसराय के लोकेश आनंद ने मुंगेर के अभिनव प्रताप सिंह को पराजित किया। पटना के आदित्य तिवारी ने समस्तीपुर के ईशांत राज को कड़े मुकाबले में 25-23, 21-23, 21-16 से हराया। मधुबनी के सौरभ ने बेगूसराय के केशव राज को 21-11, 21-15 से शिकस्त दी। मुजफ्फरपुर के सत्यम कुमार ने मुंगेर के प्रत्यय राज को 21-3, 21-6 से हराया, जबकि पूर्णिया के समीर राज ने वैशाली के आदित्य को 21-3, 21-10 से मात दी। पटना के अक्षर अर्थव ने मुंगेर के आदित्य राज को 21-10, 21-13 से पराजित किया। पटना के कार्तिक ने बेगूसराय के आनंद श्रीवास्तव को 21-5, 21-7 से हराया। वहीं पूर्णिया के रितिक राज ने रोहतास के राजकुमार को 21-8, 21-8 से शिकस्त दी। मुजफ्फरपुर के रवि कुमार ने पटना के अलाप बनर्जी को 21-10, 21-8 से हराया। इसके अलावा मुंगेर के पयोद पुष्कर ने पटना के तुषार कुमार को 21-11, 21-4 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। आने वाले दिनों में और भी कड़े मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है। बेगूसराय के श्रीकृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम में चार दिवसीय “हैपड्रेड बिहार फ़र्स्ट सीनियर स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता” का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव केएन जायसवाल, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रंजन कुमार चौधरी और पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। वैशाली के तुषार कुमार सेतु ने पटना के रितेश कुमार सिंह को सीधे सेटों में 21-17, 21-16 से हराया। वहीं बेगूसराय के लोकेश आनंद ने मुंगेर के अभिनव प्रताप सिंह को पराजित किया। पटना के आदित्य तिवारी ने समस्तीपुर के ईशांत राज को कड़े मुकाबले में 25-23, 21-23, 21-16 से हराया। मधुबनी के सौरभ ने बेगूसराय के केशव राज को 21-11, 21-15 से शिकस्त दी। मुजफ्फरपुर के सत्यम कुमार ने मुंगेर के प्रत्यय राज को 21-3, 21-6 से हराया, जबकि पूर्णिया के समीर राज ने वैशाली के आदित्य को 21-3, 21-10 से मात दी। पटना के अक्षर अर्थव ने मुंगेर के आदित्य राज को 21-10, 21-13 से पराजित किया। पटना के कार्तिक ने बेगूसराय के आनंद श्रीवास्तव को 21-5, 21-7 से हराया। वहीं पूर्णिया के रितिक राज ने रोहतास के राजकुमार को 21-8, 21-8 से शिकस्त दी। मुजफ्फरपुर के रवि कुमार ने पटना के अलाप बनर्जी को 21-10, 21-8 से हराया। इसके अलावा मुंगेर के पयोद पुष्कर ने पटना के तुषार कुमार को 21-11, 21-4 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। आने वाले दिनों में और भी कड़े मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *