तहखाने वाले तसलीम के यहां अब मिली सुरंग:पुलिस का दावा- बचने के लिए बना रखा था 100 मीटर का यह गुप्त रास्ता

तहखाने वाले तसलीम के यहां अब मिली सुरंग:पुलिस का दावा- बचने के लिए बना रखा था 100 मीटर का यह गुप्त रास्ता

चार साल पहले नशे के सौदागर तसलीम के घर पर तहखाना पकड़ा गया था। अब उसी तहखाने के साथ पुलिस को एक सुरंग मिली है। सुरंग इसलिए ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके। केवल तसलीम व उसका बेटा शाहबाज ही इसका प्रयोग करते थे। बुधवार को पूरे दिन पुलिस ने तसलीम के घर पर डेरा डाले रखा। बताया जाता है कि पुलिस इस सुरंग को बंद कराएगा। जब तक सुरंग बंद नहीं हो जाती, तब तक निगरानी होती रहेगी। फिलहाल घर पर ताला डाल दिया गया है। एक नजर तीन तस्वीरों पर : पहले एक नजर अभी तक की कार्रवाई पर पुलिस की कई टीमों ने मंगलवार रात रेलवे रोड के मछेरान में रहने वाले नशे के सौदागर तसलीम के घर पर दबिश डाली। खास बात यह थी कि रेलवे रोड और सदर बाजार थाने की पुलिस को इस कार्रवाई से एकदम अलग रखा गया। पुलिस अपने साथ यहां तसलीम के बेटे शाहबाज को लेकर आई थी, जिसकी निशानदेही पर घर के भीतर से पुलिस ने स्मैक बरामद की। इसके बाद पुलिस लौट आई। परतापुर से तसलीम के बेटे का चालान पुलिस अफसरों का दावा है कि तसलीम के बेटे शाहबाज व उसके साथी सलमान पुत्र मोहम्मद निवासी लालकुर्ती को परतापुर टोल के निकट से एक बड़ी गाड़ी में पकड़ा गया था। उनके पास से नशे का सामान मिला था, जिसके बाद रात में शाहबाज के घर पर पुलिस ने कार्रवाई की। बुधवार को शाहबाज व सलमान को कोर्ट में पेश कर दिया गया। सुबह फिर तसलीम का घर घेरा मंगलवार रात की कार्रवाई के बाद यह माना जा रहा था कि पुलिस तसलीम के पीछे लग गई है लेकिन यह जरा भी एहसास नहीं था कि पुलिस उसके घर का कुछ घंटे बाद ही दोबारा रूख करेगी। बुधवार सुबह पुलिस फोर्स दोबारा तसलीम के घर पहुंची और डेरा डाल लिया। पुलिस तसलीम के घर से लेकर मछेरान मुख्य मार्ग तक निगरानी कर रही थी। तहखाने में मिला एक गुप्त रास्ता पुलिस को नशे के सौदागर तसलीम के तहखाने की भनक नहीं थी। चार साल पुराने तहखाने का जिक्र जब हुआ तो बुधवार को पुलिस उसी तहखाने में पहुंच गई। खुफिया विभाग की टीम ने भी मछेरान पहुंचकर मकान में बने तहखाने को देखा। इसी दौरान पुलिस को एक बंद दरवाजा दिखाई दिया। उस दरवाजे को खुलवाया गया तो वह यहां से करीब 100 मीटर दूर एक विवाह मंडप में निकल रहा था। गुरुवार को बंद होगा गुप्त रास्ता तहखाने को लेकर चर्चा में रहे तसलीम के यहां अब सुरंग की तरह दिखने वाला एक रास्ता भी मिल गया। फर्क इतना है कि यह जमीन के भीतर नहीं बल्कि ऊपर है। पुलिस को जानकारी मिली है कि इसी तहखाने में तसलीम व शाहबाज छिपकर पुलिस को धोखा देते थे। तहखाने पुलिस की नजर में आया तो यह गुप्त रास्ता तैयार कर लिया। इसी रास्ते से आते जाते थे दोनों तसलीम को लंबे समय से पुलिस तलाश कर रही है। यह भी जानकारी मिली है कि इसी रास्ते से तसलीम अपने घर आया करता था। इसके जरिए वह पुलिस को चकमा देता आ रहा था। शाहबाज की गिरफ्तारी के बाद ही यह रास्ता भी सामने आया है। गुरुवार को अफसर इस तहखाने व रास्ते को देखेंगे और फिर उसके बाद उसे बंद कराने का काम किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *